मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

घोसी उपचुनाव : पलायनवादी है भाजपा का प्रत्याशी - अखिलेश यादव

मऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा,'' मैं घोसी विधानसभा के सभी मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। लोकतंत्र में अपने वोट का भरोसा तोड़ने वालों को घोसी विधानसभा की जनता सबक सिखाए…

घोसी उपचुनाव : पलायनवादी है भाजपा का प्रत्याशी - अखिलेश यादव
घोसी उपचुनाव : पलायनवादी है भाजपा का प्रत्याशी - अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

मऊ:  समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा,'' मैं घोसी विधानसभा के सभी मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। लोकतंत्र में अपने वोट का भरोसा तोड़ने वालों को घोसी विधानसभा की जनता सबक सिखाएगी| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। जनसभा में आई भारी भीड़ को सम्बोधित करते हुए यादव ने कहा कि घोसी विधानसभा के मतदाताओं ने सुधाकर सिंह को ऐतिहासिक मतों से चुनाव जिताने का मन बना लिया है। आज गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं हर वर्ग के लोग जाति-धर्म और पार्टियों की सीमाएं तोड़ कर सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।


यादव ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक विधानसभा का चुनाव नहीं है। यह 2024 लोकसभा चुनाव के लिए एक संदेश है। सभी पार्टियों ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों का यह फैसला देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाएगा। इंडिया गठबंधन एकजुट है। गठबंधन की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्याशी (दारा सिंह चौहान) पलायनवादी है। उसने (दारा सिंह चौहान) अपने स्वार्थ और लाभ के लिए पलायन किया है। उसने घोसी के मतदाताओं को धोखा दिया। लोकतंत्र में जनता का विश्वास तोड़ा है। इस बार जनता उसे सबक सिखाने का काम करेगी। 



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जानती है कि वह घोसी विधानसभा चुनाव बड़े अंतर से हारने जा रही है। इसीलिए घोसी ने अपने सभी मंत्रियों को उतार दिया है। आजकल पूरे घोसी विधानसभा क्षेत्र में मंत्री ही मंत्री दिखाई दे रहे हैं। यह सब जनता को धोखा देने आये हैं। उपचुनाव के बाद फिर कभी दिखाई नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के 10 साल और 6 साल की सरकार ने अगर कोई काम किया होता तो विधानसभा उपचुनाव में मंत्रियों की इतनी बड़ी फौज नहीं उतारनी पड़ती।



उन्होंने कहा कि भाजपा यह उपचुनाव हारने जा रही है। इसलिए ये प्रशासन को भी आगे करेंगे। घोसी की जनता बहादुर है। हमें उम्मीद है कि जिस भी तरह का मुकाबला करना पड़ेगा जनता मुकाबला करेगी। अपने वोट की रक्षा करेगी और समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक मतों से जिताएगी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई बड़ी है। लोकतंत्र में बदलाव वोट से ही आएगा। समाजवादी पार्टी के पास बहुत वोट है, बहुत जनसमर्थन है और जनता का सहयोग है। हम लोगों को अपना वोट बचाना है। हर वोट पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा साजिश और षडयंत्र करेगी। लेकिन सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को पांच सितम्बर से 8 सितम्बर तक पूरी जिम्मेदारी से लगना है।



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा धोखा देकर वोट लेती है। उसने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, बुनकरों सभी को धोखा दिया है। भाजपा संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। सरकारी संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है। लोकतंत्र खत्म कर रही है। भाजपा अगर आगे चुनाव जीती तो जनता का वोट डालने का अधिकार भी छीन लेगी।


यादव ने कहा कि भाजपा ने देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ा दिया है। हर चीज के दाम बढ़ा दिये हैं। महंगाई से जनता पूरी तरह से त्रस्त है। उसने  किसानों, नौजवानों का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। भाजपा सबसे झूठी पार्टी है। उसके नेता लाल किला से भी झूठ बोलते है और लखनऊ से भी झूठ बोलते हैं। इस सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। महंगाई बढ़ गई लेकिन आय दुगना नहीं हुई। नौजवानों को नौकरी नहीं मिली।



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा गरीबों की जेब काट कर अमीरों की तिजोरी भर रही है। सरकार ने जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाये। इन्वेस्टमेंट के नाम पर इवेंट किया। 33 करोड़ रू0 के एमओयू का दावा किया। लेकिन लखनऊ से मऊ को लेकर पूर्वांचल तक एक भी कारखाना या फैक्ट्री नहीं लगी। भाजपा भाईचारा विरोधी है। समाज में दरार पैदा करती है। धर्म और जातियों दरार डालती है। भेदभाव करती है। सभी लोगों को भाजपा से सावधान रहना पड़ेगा। भाजपा सबका साथ सबका विकास का झूठा नारा देती है। जब तक जातीय जनगणना नहीं होगी तब तक सबका विकास नहीं हो सकता। जातीय जनगणना नहीं होगी तो गैरबराबरी नहीं खत्म होगी। भाजपा जातीय जनगणना नहीं होने देना चाहती है। समाजवादी पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है। जातीय जनगणना कराकर सबको हक और सम्मान देना चाहती है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर और डॉ0 राममनोहर लोहिया ने गरीबों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों, अल्पसंख्यकों के लिए जो सपना देखा था समाजवादी पार्टी उनके बताये रास्ते पर चलकर उसे साकार करना चाहती है।   



उन्होंने कहा कि,'' भाजपा ने समाजवादी सरकार के दौरान बुनकर भाईयों को दी गई सुविधाओं को छीन लिया। समाजवादी सरकार में बुनकरों को बिजली बिल में सुविधा दी गई। बुनकर बाजार बनाया गया और अनेक सुविधाएं दी गई थी। लेकिन भाजपा ने सब रोक दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा बड़े उद्योगपतियों के हजारों करोड़ रू0 माफ करती है लेकिन बुनकरों और व्यापारियों की सुविधाओं को छीनती है। भाजपा हर स्तर पर भेदभाव करती है। 69 हजार शिक्षक भर्ती में भी भेदभाव किया। इसमें बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ। यादव ने पुरानी पेंशन का समर्थन करते हुए कहा कि यह समाजवादी पार्टी का मुद्दा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जितनी जल्दी ताकत में आयेगी पुरानी पेंशन उतनी जल्दी लागू हो जाएगी।



अखिलेश यादव ने घोसी में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए रालोद, कांग्रेस, अपना दल (कमेरावादी), सीपीआई, सीपीआई (एम), सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के अध्यक्ष महेन्द्र राजभर, जनवादी पार्टी के अध्यक्ष संजय चौहान समेत इंडिया गठबंधन के सभी दलों और नेताओं का भी आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। 












tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।