मऊ: मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस को शक है कि अफशा अंसारी विदेश भाग सकती है। इसलिए यह लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। पुलिस के मुताबिक,'' आफसा अंसारी ने मऊ में विकास कंस्ट्रक्शन के माध्यम से संचालित फर्म बनाकर फर्जीवाड़ा किया था| इसी मामले में मुख्तार की पत्नी और उसके दोनों सालों समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था| बाद में पुलिस ने इसी मुकदमे को आधार बनाकर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित हैं। उन्होंने अब तक सरेंडर नहीं किया है। दक्षिणटोला में उनकी गिरफ्तारी पर 25 हज़ार और गाजीपुर में 50 हज़ार का इनाम घोषित है। आज हमारी टीम ने उनके पैतृक आवास पर छापेमारी की लेकिन वे नहीं मिलीं | मऊ सिटी के CO धनंजय मिश्रा ने उक्त बातें कहीं है|
मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी पर CO (सिटी) धनंजय मिश्रा ने कहा,''विकास कंस्ट्रक्शन के नाम से इन्होंने फर्म बनाई थी जिसमें इन्होंने माफियागिरी के आधार पर ज़मीन ली थी। जांच के बाद इनके ख़िलाफ़ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज़ हुआ। यह दूसरे देश न भाग जाए उसके लिए लुकआउट नोटिस जारी हुआ है|
गाज़ीपुर के SP ओमवीर सिंह ने कहा,अफशा अंसारी (मुख्तार अंसारी की पत्नी) 2 मामलों में वांछित हैं जिन पर 50,000 रुपए का इनाम है। यह थाना मऊ से गैंगस्टर एक्ट के तहत भी वांछित हैं। पुलिस की पहली कोशिश उनकी गिरफ्तारी की रहेगी उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। गाजिपुर पुलिस द्वारा मुख्तार गैंगे के कई सदस्यों की बेनामी संपत्ति को चिन्हित कर जब्तीकरण कराया गया है|