मेरठ: मेरठ से भी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है| चार दोस्त घूमने निकले। तभी एक 25 साल के युवक को छींक आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई| इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 4 दोस्त एक साथ बात चीत करते हुए चल रहे है| तभी एक युवक को छींक आई और वह वहीं गिर गया। इसके बाद दोबारा उठ नहीं सका। युवक की मौके पर ही हार्ट अटैक से मौत हो गई।
पूरा मामला मेरठ के किदवई नगर का है। बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार रात (दिसम्बर 02, 2022 को) चार दोस्त मोहल्ले की एक गली से होकर गुजर रहे थे। चारों आपस में बातचीत करते हुए चल रहे थे। इसी दौरान एक युवक को छींक आ जाती है, छींक के बाद युवक अपने दोस्त के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश करता है, लेकिन फिसलकर सड़क पर गिर जाता है।साथ चल रहे दोस्त उसे उठाने की कोशिश करते है, लेकिन तक तब युवक की मौके पर ही मौत हो जाती है।
यूपी कांग्रेस ने युवक की मौत पर दुख जताया है| यूपी कांग्रेस ने ट्वीट किया,''कौन जानता है, मौत कब आ जाये? देखिये! दोस्तों के साथ चलते जा रहे इस लड़के को छींक आई और यह चल बसा। कांग्रेस ने कहा,''पिछले 2 महीने में ऐसी 20 से अधिक घटनाएं सामने आईं हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय को इस पर शीघ्र शोध करके ऐसी घटनाओं के तह तक पहुंचना चाहिये। जिससे किसी बड़े अनिष्ट की संभावना न बचे।
लखनऊ में जयमाल स्टेज पर दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत: वरमाला पहनाते ही स्टेज पर गिरी, हुई मौत
एक चौंकाने वाली घटना में 20 साल की उम्र की एक दुल्हन मंच पर जयमाल समारोह के दौरान गिर गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह घटना शनिवार को लखनऊ (Lucknow) के बाहरी इलाके मलिहाबाद के भदवाना गांव में हुई।
भतीजे की शादी में नाचते-नाचते फूफा की हार्ट अटैक से मौत
वाराणसी में भतीजे की शादी में नाचते-नाचते उसके फूफा की मौत हो गई। इसका वीडियो भी वीडियो सामने आया है|
साईं भक्त की दर्शन करते समय हार्ट अटैक से मौत
मध्य प्रदेश के कटनी में कटनी में साईं मंदिर में राकेश मेहानी नाम का युवक दर्शन करते समय गिरा और उसकी वहीं मौत हो गयी। साईं भक्त राकेश मेहानी ने प्रतिमा के सामने सिर झुकाते ही अपने प्राण त्याग दिए| इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है|
ड्राइवर को बस चलाते हुए आया हार्ट अटैक, मौत
मध्य प्रदेश के जबलपुर में मेट्रो बस के ड्राइवर को अचानक से हॉर्ट अटैक आ गया जिससे उसकी मौत हो गई|