मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

लखनऊ में जयमाल स्टेज पर दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत: वरमाला पहनाते ही स्टेज पर गिरी, हुई मौत, शादी की खुशियां अचानक मातम में बदली

●शादी की खुशियां अचानक मातम में बदली●वरमाला के दौरान दुल्हन की स्टेज पर मौत●हार्ट अटैक से हुई दुल्हन की स्टेज पर मौत ●वरमाला के दौरान दुल्हन स्टेज पर ही गिरी ●परिजनों में मची अफरा-तफरी का माहौललखनऊ…

लखनऊ में जयमाल स्टेज पर दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत: वरमाला पहनाते ही स्टेज पर गिरी, हुई मौत, शादी की खुशियां अचानक मातम में बदली
लखनऊ में जयमाल स्टेज पर दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत: वरमाला पहनाते ही स्टेज पर गिरी, हुई मौत, शादी की खुशियां अचानक मातम में बदली — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

●शादी की खुशियां अचानक मातम में बदली

●वरमाला के दौरान दुल्हन की स्टेज पर मौत

●हार्ट अटैक से हुई दुल्हन की स्टेज पर मौत 

●वरमाला के दौरान दुल्हन स्टेज पर ही गिरी  

●परिजनों में मची अफरा-तफरी का माहौल


लखनऊ:  एक चौंकाने वाली घटना में 20 साल की उम्र की एक दुल्हन मंच पर जयमाल समारोह के दौरान गिर गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह घटना शनिवार को लखनऊ (Lucknow) के बाहरी इलाके मलिहाबाद के भदवाना गांव में हुई।



शुक्रवार/शनिवार रात लखनऊ के भदवाना निवासी राजपाल की बेटी शिवांगी की शादी थी। रस्मों के बाद दूल्हा वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंचकर दुल्हन का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद दुल्हन वरमाला के साथ स्टेज पर पहुंची। वरमाला पहनाने के बाद शिंवागी अचानक स्टेज पर गिर पड़ी।



जिसके बाद उसे तुरंत पास के हेल्थ सेंटर में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक, दुल्हन की मौत हार्ट अटैक से हुई। दुल्हन की मौत के बाद तो दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चंद मिनटों में सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गई। 



भतीजे की शादी में नाचते-नाचते फूफा की हार्ट अटैक से मौत

वाराणसी में भतीजे की शादी में नाचते-नाचते उसके फूफा की मौत हो गई। इसका वीडियो भी वीडियो सामने आया है| इस वीडियो में देखा जा सकता है  कि एक शख्स नाच रहा होता है, तभी वह जमीन पर गिर पड़ता है।  परिजन तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


यह घटना वाराणसी के मंडुआडीह की बताई जा रही है। मृतक का नाम मनोज विश्वकर्मा था, उनकी उम्र 40 साल थी। वे ज्वेलरी का कारोबार करते थे। मनोज अपने भतीजे के शादी में गए थे। शादी की तैयारी चल रही थी। बनारस से लखनऊ बारात जाने वाली थी। इसी दौरान घर में जुटे दूल्हे के रिश्तेदार बारात निकलने से पहले ढोल पर डांस कर रहे थे। 



साईं भक्त की दर्शन करते समय हार्ट अटैक से मौत

मध्‍य प्रदेश के कटनी में कटनी में साईं मंदिर में राकेश मेहानी नाम का युवक दर्शन करते समय गिरा और उसकी वहीं मौत हो गयी। साईं भक्त राकेश मेहानी ने प्रतिमा के सामने सिर झुकाते ही अपने प्राण त्याग दिए| इस घटना का  CCTV फुटेज सामने आया है| यह घटना कटनी के पहरुआ स्थित श्री साईं दरबार मंदिर में गुरुवार रात (1 दिसंबर) की है|  जानकारी के अनुसार,राकेश मेहानी हर गुरुवार को साईं बाबा के दर्शन करने उनके दरबार पर पहुंचे थे, वहां पर वह बाबा की मूर्ति की परिक्रमा करने के बाद जब राजेश ने उनके चरणों पर शीश झुकाया उसी समय साइलेंट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई| 



ड्राइवर को बस चलाते हुए आया हार्ट अटैक, मौत:

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में मेट्रो बस के ड्राइवर को अचानक से हॉर्ट अटैक आ गया जिससे उसकी मौत हो गई|  जबलपुर के दमोह नाका क्षेत्र में बस चलाते वक्त ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया , जिससे बस बेकाबू हो गई और उसने  पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर बस रेड लाइट पर खड़े बाइक सवारों से जा टकराई| हादसे में छह लोग घायल हो गए| हालांकि बस की रफ्तार धीमी थी जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ| सीसीटीवी में हादसे की तस्वीरें कैद हुई हैं|   बस चालक को जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया| 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।