मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मेरठ: दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने VIDEO बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

मेरठ: मेरठ के सरूरपुर में दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहाँ मदरसे में पढ़ने जा रहीं दो बच्चियों के साथ तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। साथ ही आरोपियों ने रेप…

मेरठ: दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने VIDEO बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
मेरठ: दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने VIDEO बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल | फ़ोटो: TVL News

मेरठ: मेरठ के सरूरपुर में दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहाँ  मदरसे में पढ़ने जा रहीं दो बच्चियों के साथ  तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। साथ ही आरोपियों ने रेप के दौरान वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने दोनों बच्चियों का मेडिकल कराया और तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है



यह घटना,रविवार 8 अक्टूबर की है। दस और आठ साल की दो बच्चियां रविवार को मदरसे में पढ़ने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में सरूरपुर के खिवाई कस्बा निवासी फुरकान पुत्र यामीन, साबिर पुत्र इस्लाम और अनीस पुत्र फजर अली ने दोनों बच्चियों को आम के बाग में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और बच्चियों को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया। 



इस मामले में थाना सरूरपुर पुलिस ने पहले छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराएं जोड़ीं | पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को उनका चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



मेरठ के सरूरपुर में दो लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर SP देहात कमलेश बहादुर ने बताया, "थाना सरूरपुर के सैफई गांव से दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। जिसे लेकर छेड़छाड़ की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। बाद में इस मामले में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पीड़िताओं के बयान के बाद इस मामले में उचित धाराओं को जोड़ दिया गया। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया है।"

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।