मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Men VS Women: लड़के क्यों होते हैं लड़कियों से लंबे, स्टडी में हुआ खुलासा

विज्ञान के अनुसार स्त्रियों और पुरुषों की हाइट में अंतर होने के पीछे अंतर जेनेटिक होता है। अगर आप अपने ही परिवार में देखें तो परिवार में स्त्रियों की हाइट वंशानुगत रूप से पुरुषों के मुकाबले कम ही दिख…

Men VS Women: लड़के क्यों होते हैं लड़कियों से लंबे, स्टडी में हुआ खुलासा
Men VS Women: लड़के क्यों होते हैं लड़कियों से लंबे, स्टडी में हुआ खुलासा | फ़ोटो: TVL News


विज्ञान के अनुसार स्त्रियों और पुरुषों की हाइट में अंतर होने के पीछे अंतर जेनेटिक होता है। अगर आप अपने ही परिवार में देखें तो परिवार में स्त्रियों की हाइट वंशानुगत रूप से पुरुषों के मुकाबले कम ही दिखेगी।


ये आपने कक्षा 9 और 10 में भी पढ़ा होगा। हैरिडिटी और कंट्रोल एंड कॉर्डिनेशन चैप्टर में पढ़ा होगा। जहां बताया गया है कि पर हॉर्मोन्स और ट्रेट्स ऑफस्पिंग पर कितने असरदार होते हैं। हाइट का असर वर्तमान पीढ़यों पर भी पढ़ता है


और जहां स्त्रियों की हाइट कम होती चली जाती है। यहां पर डार्विन का सिद्धांत काम करता है। यानी की इंसानों ने अपनी आवश्यकता के अनुसार खुद को ढाल लिया है और यहीं विकास पीढ़ी दर पीढ़ी बदलाव दिखाती है।


ऐसा कहा जाता है कि प्रारंभ में इंसान शिकार करते थे, इसके लिए पुरुषों को ताकतवर और लंबे होने की जरूरत थी। उन्होंने खुद को इसी तरह ढाल दिया और यह विकास वंशानुगत चलता चला गया।  


शरीर के विकास में हार्मोंस की महात्वपूर्ण भूमिका होती है। कई बार हार्मोंस कम या ज्यादा होने से शरीर में असामान्य बरताव दिखाई देता है। जब मनुष्य छोटा होता है तब एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन स्त्री और पुरुष दोनों में समान रिलीज होता है।


हालांकि, किशोरावस्था आने तक दोनो में कई सारे बदलाव होता है। साइंस के अनुसार पुरुषों में टोस्टोस्टेरोन हार्मोन किशोरावस्था आने पर बढ़ता है, जिससे पुरूषों में मसल्स के विकास होता है।


वहीं लड़कियों में किशोरावस्था आने पर एस्ट्रोजन का स्तर कम हो जाता है, जो ग्रोथ हार्मोन्स को रोक देता है। इस वजह से लड़कियों की लंबाई प्रभावित होती है। आपने देखा होगा कि किशोरावस्था आने पर लड़कों की लंबाई बहुत तेजी से बढ़ती है और लड़कियों की लंबाई बढ़ना कम हो जाती है।



बायोलॉजी लेटर्स पत्रिका ने एक स्टडी प्रकाशित की है। जिसमें कहा गया है कि पुरुषों की लंबाई पिछली सदी में महिलाओं की तुलना में दोगुना तेजी से बढ़ती थी। साथ ही स्टडी में वजन में भी अंतर पाया गया है।


यह स्टडी 69 देशों के करीब एक लाख लोगों पर की गई। इसमें पाया गया कि एक सदी में महिलाओं में हुई लंबाई की औसत वृद्धि 1.68 सेमी रही तो वहीं पुरुषों में 4.03 सेमी बढ़ोतरी हुई।


इसके साथ ही महिलाओं का वजन 2.70 किलोग्राम तो पुरुषों का 6.48 किलोग्राम तक बढ़ा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।