मुख्य सामग्री पर जाएँ
13 सितंबर 2026

Basti: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 53 पौधे रोपे व गमछे बांटे

कुदरहा (बस्ती)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों के तहत मंगलवार को विकासखंड कुदरहा के ग्राम मुरादपुर में सेव…

Basti: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 53 पौधे रोपे व गमछे बांटे
Basti: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 53 पौधे रोपे व गमछे बांटे — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा (बस्ती)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों के तहत मंगलवार को विकासखंड कुदरहा के ग्राम मुरादपुर में सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महादेवा विधानसभा की भावी प्रत्याशी गीता भारती ने किया।


कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के प्रतीक स्वरूप 53 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण और वितरण किया गया। आम, अमरूद और आंवला के पौधे ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं को सौंपते हुए उनके संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। गीता भारती ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ उसकी देखभाल की भी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।


भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रामीणों को गमछों का वितरण भी किया गया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनहित और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देती रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन को जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों के साथ मनाना उनके विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि है।


गीता भारती ने कहा कि महादेवा विधानसभा की जनता के विश्वास और सहयोग से क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।


कार्यक्रम में विवेक यादव 'विक्की', जगपाल चौधरी, शिवम यादव, विवेक कुमार, योगेन्द्र कुमार, अनीश अग्रहरि, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, समर्थक एवं ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में सभी ने अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जुलाई 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।