मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में आज तड़के एक मकान की छत गिरने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मिर्जापुर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटी गुदरी में आज तड़के एक मकान धराशायी हो गया। छत के मलबे में एक ही परिवार के 5 लोग पति, पत्नी,दो पुत्र और एक पुत्री दब गए।। इस हादसे में पांचों लोगों की मौत हो चुकी थी। चार शव पहले निकाला गया जबकि अंत में परिवार के मुखिया का शव मिला।
वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और फायर बिग्रेड के जवान राहत एवं बचाव कार्य में लगे रहे। जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो दो लाख देने की बात कही है।
ज़िलाधिकारी ने बताया, "4 शव बरामद किए जा चुके हैं, एक व्यक्ति के लिए रेस्क्यू चल रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के लिए 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।"
जानकारी के अनुसार, छोटी गुदरी स्थित आशुतोष रंजन पुत्र शिवप्रसाद गुप्त के पुराने मकान का छत अचानक गिर गया। जिसमें किराये पर रह रहे एक ही परिवार के 5 लोग उमाशंकर पुत्र भगवती प्रसाद उम्र 50 वर्ष, गुडिया पत्नी उमाशंकर उम्र 48 वर्ष, शुभम उम्र 22 वर्ष, सौरभ उम्र 18 वर्ष तथा संध्या उम्र 20 वर्ष दब गए। जिसमें शुभम उम्र 22 का शव निकाल लिया गया, इसके बाद सभी का शव बरामद कर लिया गया।