मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Mizoram Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 39 उम्मीदवारों की सूची

नई दिल्‍ली: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज सोमवार को आगामी मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। कांग्रेस ने सोमवार को मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की 40 विधानसभा सीटों…

Mizoram Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 39 उम्मीदवारों की सूची
Mizoram Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 39 उम्मीदवारों की सूची | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज सोमवार को आगामी मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। कांग्रेस ने सोमवार को मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की 40 विधानसभा सीटों में से 39 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ लुंगलेई दक्षिण सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है| 



आइजोल पूर्व-1 विधानसभा क्षेत्र से ललसंगलरा रातले,  आइजोल पश्चिम-3 से ललसावता को टिकट दिया गया है। आइजोल पश्चिम-1 से आर. ललबियाकथांगा और पलाक से आईपी जूनियर को उम्मीदवार बनाया गया है।



बता दें कि, मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को मतदान होगा तथा तीन दिसंबर को मतगणना होगी।




कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सोमवार को मिजोरम के आइजोल पहुंचे। आगामी चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी ने आइजोल में एक जनसभा को संबोधित किया औ मणिपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा।



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- कुछ महीने पहले मैं मणिपुर गया था। मणिपुर के विचार को भाजपा ने खत्म कर दिया है। अब यह एक राज्य नहीं बल्कि दो राज्य हैं। लोगों की हत्या कर दी गई है, महिलाओं से छेड़छाड़ की गई है लेकिन प्रधानमंत्री को वहां यात्रा करना महत्वपूर्ण नहीं लगता।इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चानमारी से राजभवन तक पदयात्रा की हैं।



जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "कुछ महीने पहले मैं पूरे भारत में चला, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, हम लगभग 4000 किलोमीटर चले। आज हम 2 किमी चले लेकिन जो संदेश मैं देना चाहता था वह वही है जो मैंने तब दिया था। भारत जोड़ो यात्रा का विचार एक ऐसा भारत था जो एक-दूसरे और खुद का सम्मान करता है, जो सहनशील है,  जो अन्य आदर्शों, अन्य धर्मों, अन्य संस्कृतियों से सीखता है और जो समग्र रूप से खुद से प्यार करता है लेकिन इस भारत के इस विचार पर भाजपा ने हमला किया है.. वे देश में नफरत और हिंसा फैलाते हैं.."



राहुल गांधी ने कहा, "कुछ महीने पहले मैं मणिपुर गया था। मणिपुर के विचार को भाजपा ने नष्ट कर दिया है। अब वह एक राज्य नहीं बल्कि दो राज्य हैं। ??ोगों की हत्याएं की गई हैं, महिलाओं से छेड़छाड़ की गई और बच्चों की हत्या कर दी गई लेकिन प्रधानमंत्री को वहां यात्रा करना महत्वपूर्ण नहीं लगा..."



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "यहां चुनाव होने जा रहे हैं और मैं चाहूंगा कि आप इस पर विचार करें कि राज्य सरकार ने 5 वर्षों में क्या किया है। आने वाली पीढ़ियों में नशीली दवाएं तेजी से फैल रही हैं। जब भाजपा आपकी संस्कृति, आपके धर्म, आपकी परंपराओं पर हमला करती है तो MNF पार्टी उनका समर्थन करती है।"






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।