मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

मुरादाबाद न्यूज़ : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का समझौता बेकार, दहेज उत्पीड़न जारी

कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी निवासी हरिओम की पुत्री राधा का विवाह रामपुर के ज्वाला नगर निवासी अरविंद सक्सेना पुत्र रूपकिशोर के साथ जनवरी 2021 में हुआ था।आरोप है कि ससुराल वाले दो लाख रुपये और मांगत…

मुरादाबाद न्यूज़ : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का समझौता बेकार, दहेज उत्पीड़न जारी
मुरादाबाद न्यूज़ : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का समझौता बेकार, दहेज उत्पीड़न जारी | फ़ोटो: TVL News


कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी निवासी हरिओम की पुत्री राधा का विवाह रामपुर के ज्वाला नगर निवासी अरविंद सक्सेना पुत्र रूपकिशोर के साथ जनवरी 2021 में हुआ था।


आरोप है कि ससुराल वाले दो लाख रुपये और मांगते रहे तथा इसके लिए प्रताड़ित करते रहे। राधा के मुताबिक पति उसे लेकर नोएडा चले गए थे, लेकिन दहेज की मांग बरकरार रही।


इस दौरान देवर सरवन ने अपकृत्य भी किया था जिसकी शिकायत उसने महिला थाने में की थी। यहां से मामला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजा गया।


प्राधिकरण ने दोनों को समझाया और समझौता करा दिया था। इसके बाद भी दहेज की मांग जारी रही और सितंबर-2024 में उसे रामपुर के घर से मारपीट कर निकाल दिया।


उसने रामपुर के संबंधित थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने तीन बार उसे बुलाकर समझौते का दबाव बनाया। महिला थाने में रिपोर्ट करके जांच शुरू कर दी है।


इसके अलावा शुक्रवार को बरेली की रहने वाली आकांक्षा डेनियल ने एसएसपी से मिलकर दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की है।


उन्होंने बताया कि उसका विवाह राहुल डेनियल निवासी बुद्धि विहार के साथ वर्ष 2020 में हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट करते हैं।


उसके गर्भधारण करने पर उसे मारपीट करके निकाल दिया। गुरुवार को वह ससुराल गई तो मारपीट की और अभद्रता की गई।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।