मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुरादाबाद न्यूज़ : धोखे से कराया बैनामा, हार्टअटैक से बुजुर्ग की मौत

गेट के शानदार कॉलोनी में सुबह दर्दनाक घटना हुई. एक बुजुर्ग के प्लॉट का धोखे से बैनामा करा लिया गया और इसके बाद कब्जा लेने के लिए लोग पहुंच गए.इस दौरान मामूली हंगामा हुआ और सदमे के चलते हार्टअटैक से ब…

मुरादाबाद न्यूज़ : धोखे से कराया बैनामा, हार्टअटैक से बुजुर्ग की मौत
मुरादाबाद न्यूज़ : धोखे से कराया बैनामा, हार्टअटैक से बुजुर्ग की मौत | फ़ोटो: TVL News


गेट के शानदार कॉलोनी में सुबह दर्दनाक घटना हुई. एक बुजुर्ग के प्लॉट का धोखे से बैनामा करा लिया गया और इसके बाद कब्जा लेने के लिए लोग पहुंच गए.


इस दौरान मामूली हंगामा हुआ और सदमे के चलते हार्टअटैक से बुजुर्ग की मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने पुलिस बुला ली.


मृतक के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी है. फिलहाल दो लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है. वहीं, परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया है और शव को दफना दिया है.


एक जमीन का बैनामा कराना है और गवाही में जरूरत पड़ेगी. आरोप लगाया कि कचहरी में जाने के बाद आरोपियों ने नसीम अहमद के नाम के प्लॉट का ही फर्जीवाड़ा करके बैनामा शहनाज के नाम पर करा लिया.


करीब एक माह पूर्व इस प्लॉट को शहनाज ने हिना निवासी शानदार कॉलोनी को बेचा. इसके बाद हिना इस प्लॉट को अपना बताकर बेचने के लिए ग्राहक खड़े करने लगी.


इसको लेकर विवाद हो गया. नदीम ने बताया कि 24 यानी सुबह इसी बात को लेकर मामूली हंगामा हुआ था. इस दौरान उनके पिता नसीम ने विरोध जताया और बताया


कि प्लॉट का बैनामा किसी को नहीं किया है और सब कुछ फर्जी है. इस विवाद के दौरान ही नसीम को सदमा लगा और उन्हें अचानक ही दिल का दौरा पड़ गया.


परिजन अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टर ने मृत बता दिया. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मोमीन, आसिफ, राशिद,


शहनाज और हिना के नाम पर फर्जीवाड़ा करने और पिता की मृत्यु के लिए जिम्मेदार बताते हुए तहरीर दी. पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए दो लोगों को उठाया है.


दूसरी ओर, परिजनों ने नसीम का पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव दफना दिया.





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।