मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

साउथ स्टार जीवा और राशि खन्ना स्टारर फ़िल्म ‘’अगथिया’’ 28 फरवरी को होगी रिलीज़

मुंबई : रहस्य, फैंटसी और थ्रिल से भरपूर फिल्म 'अगथिया ऐन्जल वर्सेज़ डेविल’ के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज पर बड़ा अपडेट जारी किया है। अब यह फिल्म 28 फरवरी को रिलीज की जाएगी। फिल्म निर्माताओं द्वारा ब…

साउथ स्टार जीवा और राशि खन्ना स्टारर फ़िल्म ‘’अगथिया’’ 28 फरवरी को होगी रिलीज़
साउथ स्टार जीवा और राशि खन्ना स्टारर फ़िल्म ‘’अगथिया’’ 28 फरवरी को होगी रिलीज़ | फ़ोटो: TVL News

मुंबई : रहस्य, फैंटसी और थ्रिल से भरपूर   फिल्म 'अगथिया ऐन्जल वर्सेज़ डेविल’ के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज पर  बड़ा अपडेट जारी किया है। अब यह फिल्म 28 फरवरी को रिलीज की जाएगी। फिल्म  निर्माताओं द्वारा बताया गया कि पहले यह फिल्म जनवरी अंतिम शुक्रवार को  रिलीज होना तय थी लेकिन फिल्म में वीएफएक्स तथा अन्य बारीकियों पर ध्यान  केंद्रित करके दर्शकों को विश्व स्तरीय और बेहतरीन सिनेमा अनुभव देने के  लिए यह अतिरिक्त समय लिया गया है।

 

निर्माता  अनीश देव और डॉ इशारी के गणेश द्वारा निर्मित, वेल्स फिल्म्स इंटरनेशनल  तथा वैमइंडिया के बैनर तले बनी फिल्म 'अगथिया ऐन्जल वर्सेज़ डेविल' में  मुख्य किरदार में जीवा और राशि खन्ना नजर आयेंगे। फिल्म का लेखन और  निर्देशन पी ए विजय ने किया है। फिल्म के सभी गाने भी निर्देशक पी ए विजय  ने लिखे है।


वेल्स फिल्म्स  इंटरनेशनल तथा वैमइंडिया के बैनर तले बनी फिल्म 'अगथिया ऐन्जल वर्सेज  डेविल' में तमिल फिल्मों के बड़े स्टार जीवा, खूबसूरत ऐक्ट्रेस राशि खन्ना  और तमिल, तेलुगु, कन्नड, मलयालम से साथ साथ हिन्दी फिल्मों में भी अपने  अभिनय का उम्दा प्रदर्शन करने वाले मंझे हुए ऐक्टर अर्जुन सारजा प्रमुख  भूमिका में नजर आयेंगे। अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता योगी  बाबू, ऐक्टर ऐडवर्ड सोनेनब्लिक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


निर्माता  डॉ इशारी के गणेश और अनीश अर्जुन देव ने कहा "यह फिल्म एक फैंटसी हॉरर और  थ्रिलर फिल्म है जो दर्शकों के सामने गूढ रहस्य और रोमांच के जरिए मनोरंजन  के नए दरवाजे खोलेगी। हमारी फिल्म आम हॉरर फिल्मों से बहुत अलग होगी जो  दर्शकों को एंटेरटैनमेंट का एकदम नया स्वाद परोसने को तैयार है। " डॉ गणेश  इससे पहले कई सफल फिल्मों का निर्माण कर चुके है। फिल्म तमिल और तेलुगु के  साथ साथ हिन्दी में भी बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।फिल्म का  टीज़र पहले ही जारी किया जा चुका है। फिल्म 'अगथिया' को 28 फरवरी को रिलीज  किया जाएगा।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।