मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुरादाबाद न्यूज़ : आईपीएस अफसर की हरकतों से विभाग परेशान हुए

मुरादाबाद में तैनात आईपीएस अफसर को एसएसपी सतपाल अंतिल ने सर्किल में एएसपी तैनात किया था,लेकिन उनकी हरकतों के चलते दस दिन के भीतर ही चार्ज वापस लेकर पुलिस लाइन में तैनात कर दिया था।इनकी पिछले दस दिनों…

मुरादाबाद न्यूज़ : आईपीएस अफसर की हरकतों से विभाग परेशान हुए
मुरादाबाद न्यूज़ : आईपीएस अफसर की हरकतों से विभाग परेशान हुए | फ़ोटो: TVL News


मुरादाबाद में तैनात आईपीएस अफसर को एसएसपी सतपाल अंतिल ने सर्किल में एएसपी तैनात किया था,


लेकिन उनकी हरकतों के चलते दस दिन के भीतर ही चार्ज वापस लेकर पुलिस लाइन में तैनात कर दिया था।


इनकी पिछले दस दिनों से विभाग में चल रही अजीबो-गरीब हरकतों को लेकर हर किसी की जबान पर इन्हीं की चर्चा है।


बताया जाता है कि गणतंत्र दिवस से पहले परेड की तैयारी चल रही थी और मैदान को परेड के लिए तैयार किया जा रहा था, तब आधी रात ये अफसर ग्राउंड में पहुंच गए थे और जमीन पर लोटने लगे थे।


सूचना मिलने पर लाइन में मौजूद अधिकारी मौके पर आए और समझा-बुझाकर आवास तक भेजा गया। आईपीएस अफसर के यातायात अधिकारी के दफ्तर में हंगामा करने की चर्चा भी खूब हो रही है।


बताया जा रहा है कि यह अफसर दो सिपाहियों को घर ले गए और अजीब हरकतें कर चुके हैं। यहां तक उनके साथ मारपीट करने के भी आरोप हैं।


महकमे में चर्चा है कि आईपीएस अफसर अपने को कल्कि का अवतार बताते हैं।


इनके हंगामे और हरकतें बढ़ने पर एसएसपी के निर्देश निजी चिकित्सालय में उपचार कराया गया। खबर मिली है कि मेडिकल बोर्ड भी इनकी जांच कर चुका है।


अस्पताल में भर्ती करने के बाद पुलिस अफसरों ने परिवार को अवगत कराया था। परिजन के आने पर आईपीएस अफसर को दस दिन के अवकाश पर घर भेज दिया है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।