मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मुरादाबाद न्यूज़ :सीएम ग्रिड के सड़क निर्माण में ड्राइंग के बाद काम में आएगी तेजी

स्मार्ट सिटी लिमिटेड की लंबित परियोजनाओं के कार्य में अड़चन बने अतिक्रमण को हटवा कर अधिकारी जल्द ही परियोजनाओं को पूरा कराने में जुटे हैं।बुध बाजार, हैलेट रोड, जीएमडी रोड क्षेत्र में अतिक्रमण से स्मा…

मुरादाबाद न्यूज़ :सीएम ग्रिड के सड़क निर्माण में ड्राइंग के बाद काम में आएगी तेजी
मुरादाबाद न्यूज़ :सीएम ग्रिड के सड़क निर्माण में ड्राइंग के बाद काम में आएगी तेजी | फ़ोटो: TVL News

स्मार्ट सिटी लिमिटेड की लंबित परियोजनाओं के कार्य में अड़चन बने अतिक्रमण को हटवा कर अधिकारी जल्द ही परियोजनाओं को पूरा कराने में जुटे हैं।


बुध बाजार, हैलेट रोड, जीएमडी रोड क्षेत्र में अतिक्रमण से स्मार्ट सिटी की स्मार्ट रोड नेटवर्क और रेट्रोफिटिंग आफ ओल्ड मार्केट एरिया परियोजना लंबित है।


जबकि इसके पूरे होने से महानगर के इस क्षेत्र में स्मार्ट सड़कों का जाल बिछ जाएगा। जिससे जलभराव व नाला सफाई के चलते होने वाली समस्या दूर हो जाएगी।


स्मार्ट सिटी लिमिटेड की दो महत्वपूर्ण परियोजना 127 करोड़ रुपये लागत की स्मार्ट रोड नेटवर्क और 69.04 करोड़ रुपये से पुराने बाजारों के सौंदर्यीकरण की परियोजना का कार्य लंबित है।


कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम की लचर कार्यशैली और बुध बाजार, इम्पीरियल, हैलेट रोड क्षेत्र में फुटपाथ पर अतिक्रमण व नालों पर किए गए अवैध निर्माण से काम अधर में है।


कई बार अवसर देने के बाद भी अतिक्रमण की रुकावट दूर न होने पर अब मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई है।


जिसके बाद एक बार फिर अतिक्रमण हटाने पर नगर निगम प्रशासन और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का जोर है। सड़क के फुटपाथ और नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए फिर से अभियान चल रहा है।


जिससे लंबित परियोजना जल्द पूरी हो सके। वहीं पिछले दिनों स्मार्ट सिटी के निदेशक मंडल की बैठक में लंबित पांचों परियोजनाओं को मार्च तक पूरा कराने के लिए कहा गया है।


अपर नगर आयुक्त प्रथम व स्मार्ट सिटी के एसीईओ अतुल कुमार का कहना है कि बुध बाजार, हैलेट रोड, जीएमडी रोड आदि क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए फिर अभियान चला रहे हैं। इसके बाद कार्य में तेजी आएगी।


चौधरी चरण सिंह चौक से केल्टन स्कूल तक के मार्ग (मझोला रोड) के समेकित विकास के लिए मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम के अंतर्गत मझोला रोड समेकित विकास होना है।


इसका पिछले दिनों लखनऊ से आई टीम ने सर्वे किया था। इसके बाद जीपीआर सर्वे शुरु हुआ। 1.5 किलोमीटर लंबी इस सुविधायुक्त सड़क की लागत 25 करोड़ रुपये है।


यह कार्य एक वर्ष में अगले साल फरवरी 2026 में पूरा होगा। यह सड़क सभी के लिए (सड़क फार आल) जैसे बच्चों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और विक्रेताओं के लिए भी उपयुक्त रहेगा। सभी उपयोगिताओं की भूमिगत स्थापना रहेगी।


इस सड़क पर समर्पित पार्किंग और वेंडिंग क्षेत्र बनेगा। भविष्य में किसी कार्य के लिए सड़क की खोदाई करने की मनाही रहेगी। इस पर हरित स्थान, प्लाज़ा और लोगों के लिए वॉकिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।