जिला पर्यावरण समिति के सदस्य केके गुप्ता की मांग पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी ने हाल में ई कचरा जलाने वाली दो भट्ठियों को सील कर दिया था।
इसके बाद कार्रवाई के दौरान लालबाग और अन्य स्थानों से भी संचालक भट्ठियों को बंद करके भाग गए थे। जिले में अवैध भट्ठियों का संचालन दो चार दिन के लिए बंद हो गया।
जिसके बाद जिला पर्यावरण समिति के सदस्य केके गुप्ता ने क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण आशुतोष चौहान को अन्य मोहल्लों और गांव में ???ल रही अवैध भट्ठियों पर रोक लगाने के लिए पत्र लिखकर मांग की।
उन्होंने बरबलान के बाद ताजपुर, लालबाग, छड़ियों के मैदान, आरटीओ कार्यालय के पीछे जन्नत बाग में भट्ठियों का संचालन होने की बात कही है।
उन्होंने लिखे पत्र में फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल होने के साथ ही आसपास रहने वाले बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी का जिक्र किया है।
उन्होंने महानगर के घनी आबादी के बीच चल रही अन्य फैक्ट्रियों पर करवाई करने का मुद्दा उठाया था।
जिसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले में 34 भट्ठियों को चिह्नित कर गुरुवार को नोटिस जारी किया है।
जिसमें सभी भट्ठी संचालकों को ई- कचरा जलाने की भट्ठियों को वैध होने के अभिलेख मांगे है।
सभी को 15 दिन के भीतर अपने अभिलेख दिखाने होंगे। अभिलेख न होने की स्थिति में भट्ठियों को अवैध मानते हुए सभी को एयर एक्ट अधिनियम के अंतर्गत सील कर दिया जाएगा।