मुरादाबाद: ADG का PRO बनकर ठगी करने वाला गिरफ़्तार, जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने वाले लोगों को ठगता था
मुरादाबाद: यूपी की मुरादाबाद पुलिस ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने वाले लोगों से ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया है| ADG का पीआरओ ,वरिष्ठ नौकरशाहों का पीआरओ बनकर और नेताओं का पीए बनकर लोगों को ठगता…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
मुरादाबाद: ADG का PRO बनकर ठगी करने वाला गिरफ़्तार, जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने वाले लोगों को ठगता था | फ़ोटो: TVL News
मुरादाबाद: यूपी की मुरादाबाद पुलिस ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने वाले लोगों से ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया है| ADG का पीआरओ ,वरिष्ठ नौकरशाहों का पीआरओ बनकर और नेताओं का पीए बनकर लोगों को ठगता था। मुरादाबाद की थाना मूंढापांडे पुलिस ने मंगलवार को ADG का PRO बनकर ठगी करने वाले विश्वास उर्फ अनुभव को धर दबोचा। पुलिस ने विश्वास उर्फ अनुभव मेहरोत्रा को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि,''चंदौसी निवासी विश्वास उर्फ अनुभव को गिरफ़्तार किया है। ये इनामी अपराधी था। ये जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने वाले लोगों को ठगता था। अभियुक्त खुदको बड़ा अधिकारी बताता था। इसने करीब 35 लोगों के साथ ठगी को स्वीकारा है|
पुलिस ने बताया कि संभल जिले में चंदौसी के मोहल्ला चिन्नी का रहने वाला विश्वास उर्फ अनुभव IGRS पर होने वाली शिकायतों में से पीड़ित के नंबर ले लेता था। इसके बाद उन्हें अधिकारियों का पीए बनकर कॉल करता था। कई बार बड़े नेताओं का पीए बनकर भी वह पीड़ित को कॉल करता था। समस्या हल कराने की एवज में वो लोगों से पैसे ऐंठता था।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।