मुरादाबाद: भारतीय जनता पार्टी ने मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा सीट पर प्रत्याशी घोषित किया है। जिले की ठाकुरद्वारा सीट से अजय प्रताप सिंह चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले भाजपा जिले की पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। अजय को ठाकुरद्वारा से प्रत्याशी बनाए जाने के साथ ही भाजपा के सभी छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं।
जारी नोट में कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव समिति ने होने वाले आगामी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में एक नाम पर स्वीकृति प्रदान की है। इसी के तहत ठाकुरद्वारा विधानसभा से अजय प्रताप सिंह को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। भाजपा अभी तक 194 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। जल्द ही अन्य लिस्ट भी जारी की जाएगी।
उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होंगे चुनाव
यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी| यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा, जिसमें कुल 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा| इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा जिसमें राज्य की 55 सीटों पर वोटिंग होगी, तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा, चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 57 सीटों और सातवें फेज में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान किया जाएगा|