मुरादाबाद: यूपी में कोरोनावायरस के मामलों में भारी बढ़ोतरी के बीच रेमडेसिविर और फैबिफ्लू टेबलेट की भी कालाबाजारी में तेज बढ़ोतरी हो गई है|इस बीच मुरादाबाद में रेमडेसिविर और फैबिफ्लू की अवैध बिक्री करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुरादाबाद ASP ने बताया, 'रेमडेसिविर और फैबिफ्लू टेबलेट की कालाबाजारी करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है| उनके पास से 2 रेमडिसिविर इंजेक्शन, 12 फेबिफ्लू टैबलेट बरामद किए हैं। ये अस्पतालों में काम करने वाले नर्सिंग स्टाफ के लोग हैं जो मरीजों को दी जाने वाली दवा चुराकर बाजार में बेचते थे|
जनपद मुरादाबाद के थाना मझोला पलिस ने रेमेडीशिवर इन्जेक्शन व फैबीफ्लू टेबलेट की काला बाजारी करने वाले 4 आरोपी कामरान (उम्र 24 वर्ष) पुत्र नाजिर हुसैन , सद्दाम हुसैन (उम्र 26 वर्ष) पुत्र अमीर हुसैन, पीयूष सिंह (उम्र 22 वर्ष) पुत्र रमेश कुमार सिंह और जीवन (उम्र 25 वर्ष) पुत्र हीरालाल के कब्जे से 02 इन्जेक्शन रेमडेशिवर 100mg, दो खाली इन्जेक्शन रेमडेशिवर, एक सिरीन्ज भरी हुयी, फैबिफ्लू की 12 टेबलेट तथा 62000/-रुपये नकद बरामद के साथ गिरफ्तार किया|
1. कामरान ने पूछने पर बताया कि मै ब्राइट स्टार चिकित्सालय में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत हूँ और जरुरत होने पर सद्दाम हुसैन से उपरोक्त इंजेक्शन व दवाईयां लेता हूँ जोकि कासमास मे नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्य करता है, उक्त रेमडेशिविर इंजेक्शन को मैं जरुरत मंद लोगो को 20 25 हजार रुपये मे बेंच देता हूँ।
2. पीयूष पुत्र रमेश कुमार सिंह ने पूछने पर बताया कि मै ब्राइट स्टार अस्पताल में प्रोमोटिंग एग्जेक्यूटिव के पद पर कार्यरत हूँ तथा कासमास अस्पताल में कार्यरत अभियुक्त जीवन से रेमडेशिविर इंजेक्शन व फैबिफ्लू टेबलेट को खरीदकर ग्राहकों को ऊचे दामो पर बेंचता था, उक्त कार्य में अभियुक्त रिक्की ठाकुर भी मेरे साथ सम्मिलित रहता था।
3. सद्दाम हुसैन पुत्र अमीर हुसैन ने पूछने पर बताया कि मै कासमास अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत हूँ और मैं कासमास अस्पताल से रेमडेशिविर इंजेक्शन व फैबिफ्लू टेबलेट दवाइयां चोरी करके कामरान को बेंचता था फिर कामरान ग्राहकों को ऊचे दामों पर बेचता था।
4. जीवन पुत्र हीरालाल ने पूछने पर बताया कि मै टी.एम.यू. में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत हूँ। वहां से रेमडेशिविर इंजेक्शन व फैबिफ्लू टेबलेट चोरी करके अभियुक्त पीयूष को बेंचता था और पीयूष ग्राहकों को ऊचे दामो पर बेंच देता था।
पलिस ने बताया,'अभियुक्तों से पूछताछ में रिक्की ठाकुर (उम्र 28 वर्ष) पुत्र राम सिंह निवासी नई सडक कस्वा व थाना बिलारी मुरादाबाद का नाम प्रकाश में आया है जो ब्राईट स्टार अस्पताल में मार्केटिंग एग्जेक्यूटिव का कार्य करता है। जो कि ब्राईटस्टार अस्पताल में उपचार हेतु एडमिट है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता
1. कामरान पुत्र नाजिर हुसैन निवासी कस्वा उमरी थाना कांठ जनपद मुरादाबाद
2. सद्दाम हुसैन पुत्र अमीर हुसैन निवासी कस्वा राजपुर थाना जसपुर जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखण्ड
3. पीयूष पुत्र रमेश कुमार सिंह निवासी गंज बाजार नीम की प्याऊ थाना कोतवाली जनपद मुरादाबाद
4. जीवन पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम ककरऊ थाना शहजाद नगर जनपद रामपुर।
गिरफ्तारी के लिए शेष अभियक्त का नाम पताः रिक्की ठाकुर पुत्र राम सिंह निवासी नई सडक कस्वा व थाना बिलारी मुरादाबाद, उम्र लगभग 28 वर्ष.जो कि ब्राईटस्टार अस्पताल में उपचार हेतु एडमिट है।