मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सेंट्रल जेल पटियाला से 3 कैदी फरार, आईजी जेल ने कहा- जो भी दोषी पाया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

पटियाला: सेंट्रल जेल पटियाला से तीन कैदी लापता हाेने से हड़कंप मच गया। पटियाला की सेंट्रल जेल से मंगलवार रात दो कैदी और एक हवालाती अपने सेल के शौचालय की दीवार तोड़कर फरार हो गए। इस वारदात के बारे में…

सेंट्रल जेल पटियाला से 3 कैदी फरार, आईजी जेल ने कहा- जो भी दोषी पाया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
सेंट्रल जेल पटियाला से 3 कैदी फरार, आईजी जेल ने कहा- जो भी दोषी पाया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी | फ़ोटो: TVL News

पटियाला: सेंट्रल जेल पटियाला से तीन कैदी लापता हाेने से हड़कंप मच गया। पटियाला की सेंट्रल जेल से मंगलवार रात दो कैदी और एक हवालाती अपने सेल के शौचालय की दीवार तोड़कर फरार हो गए। इस वारदात के बारे में जेल प्रशासन को बुधवार सुबह पता लगा, तो हड़कंप मच गया। जेल प्रबंधक जेल के अंदर इनकी तलाश कर रहे थे लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने के बाद त्रिपड़ी थाना पुलिस को बुलाया गया है।


पहले तो जेल प्रशासन ने परिसर में ही इस आशंका से कैदियों की तलाश की कि शायद सभी अंदर ही कहीं छिपे हों, लेकिन कैदियों का कोई सुराग न लगने पर जेल विभाग समेत पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया। कैदियों के खिलाफ संबंधित थाना त्रिपड़ी में केस दर्ज कर लिया गया है।


फरार होने वालों में दो कैदी और एक हवालाती शामिल हैं। इनमें कैदी शेर सिंह पुत्र हरविंदर सिंह निवासी गांव वानीके पुलिस स्टेशन लोपोके जिला अमृतसर, कैदी इंद्रजीत सिंह उर्फ ध्याना पुत्र अवतार सिंह निवासी रानीपुर कोम्बोया पुलिस स्टेशन रावलपिंडी जिला कपूरथला और हवालाती जसप्रीत सिंह उर्फ नूपी पुत्र लखवीर सिंह निवासी गांव डाडी पुलिस स्टेशन कीरतपुर साहिब जिला रूपनगर शामिल हैं|



आईजी जेल पटियाला रूप कुमार ने बताया,''कल रात सेंट्रल जेल पटियाला से 3 कैदी फरार हो गए। सर्च जारी है। पुलिस अपनी विस्तृत जांच कर रही है। जेल विभाग द्वारा भी जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी| आईजी (जेल) ने बताया कि मामले में जेल विभाग ने जांच शुरू कर दी है। जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही स्निफर डॉग्स की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि कैदी किस तरफ गए हैं। इसके अलावा फरार कैदी मंगलवार रात को किस समय भागे, जेल के फोन से किस-किस को फोन किया, उन्हें मिलने जेल में कौन आया, यह भी पता लगाया जा रहा है।




बता दें कि,''फरार होने वाले कैदी शेर सिंह को यूके की अदालत ने नशा तस्करी के केस में 22 साल कैद की सजा सुनाई थी। बाद में शेर सिंह को कानूनी प्रक्रिया के तहत विशेष समझौता करके भारत लाया गया था। इंद्रजीत सिंह ध्याना भी नशा तस्करी के केस में 10 साल की सजा काट रहा था। दोनों को हाल ही में बठिंडा से पटियाला जेल शिफ्ट किया गया था।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।