मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुरादाबाद: नशीला पदार्थ सुंघाकर नाबालिग लड़की से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ़्तार

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के थाना कांठ क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है | शनिवार 3 दिसंबर को बच्ची से सामूहिक बलात्कार के आरोप में 3 आरोपियों क…

मुरादाबाद: नशीला पदार्थ सुंघाकर नाबालिग लड़की से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ़्तार
मुरादाबाद: नशीला पदार्थ सुंघाकर नाबालिग लड़की से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ़्तार | फ़ोटो: TVL News

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के थाना कांठ क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है | शनिवार 3 दिसंबर को बच्ची से सामूहिक बलात्कार के आरोप में 3 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया। यह मामला मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्रांतर्गत एक गांव का है|



30 नवंबर को गांव के ही 3-4 युवकों ने नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ गैंगरेप किया| पीड़िता के परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है| इसके बाद पुलिस ने 3 दिसंबर को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पास्को एक्ट और विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर कर लिया है|



गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कांठ थाना क्षेत्र के अहमदपुर नींगू नगला गांव निवासी धर्मेन्द्र उर्फ टाईगर पुत्र विनोद पंवार, अहमदपुर नींगू नगला गांव निवासी राजेश पुत्र प्रवीण जाटव और कांठ थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी हिमांशु पुत्र विनोद निवासी के रूप में हुई है|



जानकारी के मुताबिक,'  बुधवार सुबह (30 नवंबर को) कांठ थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीया छात्रा घर से स्कूल जा रही थी। रास्ते में मोहल्ला पट्टी मोड़ा में जाहरवीर मंदिर के पास बिट्टू पवार पुत्र महेंद्र सिंह गांव नींबू नगला अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक लेकर खड़ा था। बिट्टू पवार ने बातचीत करने के बहाने छात्रा काे रोका। इसी दौरान उसके साथ मौजूद तीन अन्य युवकों ने रूमाल से उसकी बेटी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद चारों युवकों ने बेटी को अगवा कर कांठ में एक मकान में ले गए। जहां ले जाकर उन्होंने छात्रा के साथ गैंगरेप किया। 



छात्रा की हालत बिगड़ी तो उसे छोड़कर फरार हो गए। गांव वालों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। वहां बेटी खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने पर उसने परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर 1 दिसंबर को FIR दर्ज कर ली थी। 



मुरादाबाद  ग्रामीण के SP संदीप सिंह मीणा ने बताया कि,''1 दिसंबर को कांठ थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई थी। पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में 3 अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।