मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: जीजा की जगह 5 साल से कॉन्स्टेबल की ड्यूटी करता रहा साला, ऐसे हुआ खुलासा

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है| यहां एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है जो पांच साल से ड्यूटी पर नहीं आया, बल्कि उसकी जगह उसका साला ड्यूटी करता र…

उत्तर प्रदेश: जीजा की जगह 5 साल से कॉन्स्टेबल की ड्यूटी करता रहा साला, ऐसे हुआ खुलासा
उत्तर प्रदेश: जीजा की जगह 5 साल से कॉन्स्टेबल की ड्यूटी करता रहा साला, ऐसे हुआ खुलासा | फ़ोटो: TVL News

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है| यहां एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है जो पांच साल से ड्यूटी पर नहीं आया, बल्कि उसकी जगह उसका साला ड्यूटी करता रहा| मामले में आरोपी आरक्षी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है, वहीं उसका साला फरार है| उसने अपने साले अनिल सोनी को अपनी जगह ड्यूटी पर भेज दिया| आरोपी ने अपने साले को घर पर ही पुलिस की ट्रेनिंग दी थी| जानकारी के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति ने इस बात की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की थी| इसके बाद पुलिस ने सीक्रेट तरीके से जांच करवाई, जिसमें सच्चाई सामने आ गई|




मुजफ्फरनगर के खतौली के रहने वाले अनिल कुमार ने 2011 में पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया था| 2012 की नवंबर में उसका चयन तीसरी बार में हुआ था| उसका चयन आरक्षी पद पर हुआ था. ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उसे बरेली में तैनात किया गया. कुछ समय बाद उसका ट्रांसफर बरेली रेंज से मुरादाबाद रेंज में कर दिया गया| वह मुरादाबाद नहीं जाना चाहता था| इसीलिए उसने एक ऐसा प्लान बनाया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया|



मुरादाबाद रेंज में उसने अपनी जगह अपने साले को भेजने का फैसला किया| आरोपी ने अपने साले अनिल सोनी को घर बुलाया और उसे उसकी जगह ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा| उसने अनिल को ट्रेनिंग देने का फैसला किया ताकि किसी तरह की गड़बड़ न हो और न ही किसी को शक हो| अधिकारियों को सैल्यूट कैसे करना है, हथियार कैसे चलाने हैं जैसी चीजें उसने अपने साले को सिखा दी|



इसके बाद उसने अपना ट्रांसफर लेटर देकर अपने साले को मुरादाबाद में ज्वानिंग लेने को कहा| उसकी ज्वाइनिंग लेने वाले अधिकारी ने उसकी फोटो नहीं देखी और वह अपने जीजा की जगह ड्यूटी करने लगा| इस दौरान नकली पुलिसकर्मी को पुलिस लाइन से बंदूक भी जारी की गई थी| इस मामले में अनिल कुमार को हिरासत में लिया गया है| अनिल सोनी की तलाश की जा रही है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।