मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पुलिस ने 2 मई को हुई महिला की हत्या का खुलासा किया | मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी पुलिस ने 2 मई को ग्राम बहादरपुर में हुयी एक महिला की हत्या की घटना का खुलासा कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया|
पुलिस के अनुसार 2 मई को थाना बिलारी पर मु0अ0सं0 151/21 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया, कि मेरी बहन उम्र 35 वर्ष जंगल में गेहूँ की बाली बीनने गयी थी। जिसकी अज्ञात लोगो ने हत्या कर दी है तथा लाश गाँव से काफी दूर गेहूँ के खेत में पडी है।
महिला की हत्या के मामले में मुरादाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में घटना के सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी तथा मृतका के शव का पंचायतनामा भरवाकर पोस्ट मार्टम कराया गया तथा पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में मृतका की मृत्यु गला घोटकर हत्या होने की पुष्टी हुई है। साक्ष्य संकलन एवं विवेचना से अभियुक्त भूरा उर्फ भूपाल सैनी पुत्र हेमराज निवासी ग्राम टाण्डा अमरपुर थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद का नाम प्रकाश में आया।
पुलिस ने बताया,''थाना बिलारी पुलिस द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्त को आज 10 मई को गिरफ्तार कर लिया गया है| गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना जुर्म इकबाल करते हुये बताया कि खेत पर अकेली महिला देखकर मेरी नियत खराब हो गयी और मैने महिला को दबोचने का प्रयास किया तो वह गन्दी गन्दी गाली देकर पुलिस में रिपोर्ट लिखाने की धमकी देने लगी तभी मैने वही पर गेहूँ के खेत में महिला की उसी की चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी। घटना के अनावरण से मृतका कंचन के परिजनों एंव आम जनता के लोगो द्वारा पलिस की काफी सराहना की।
गिरफ्तार अभियुक्त- भूरा उर्फ भूपाल सैनी पुत्र हेमराज सैनी निवासी ग्राम टाण्डा अमरपुर थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद