मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

COVID वैक्सीन के मुद्दे को लेकर AAP का BJP पर पलटवार, पूछा- किस लालच में मोदी सरकार ने विदेशों को 6.5 करोड़ Vaccine बेची?

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा,''BJP ने दिल्ली सरकार पर झूठा आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने केवल साढ़े पांच लाख वैक्सीन के ऑर्डर दिए हैं। दिल्ली सरकार ने 1,34,00,000 वैक्सीन क…

COVID वैक्सीन के मुद्दे को लेकर AAP का BJP पर पलटवार, पूछा- किस लालच में मोदी सरकार ने विदेशों को 6.5 करोड़ Vaccine बेची?
COVID वैक्सीन के मुद्दे को लेकर AAP का BJP पर पलटवार, पूछा- किस लालच में मोदी सरकार ने विदेशों को 6.5 करोड़ Vaccine बेची? | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा,''BJP ने दिल्ली सरकार पर झूठा आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने केवल साढ़े पांच लाख वैक्सीन के ऑर्डर दिए हैं। दिल्ली सरकार ने 1,34,00,000 वैक्सीन के ऑर्डर दिए थे। केंद्र सरकार ने कहा कि दिल्ली को मई महीने में केवल 3,50,000 वैक्सीन ही मिल पाएंगी|




सिसोदिया ने कहा,''केंद्र राज्यों की वैक्सीन विदेशों को बेच रही है। केंद्र ने भारत की वैक्सीन बांग्लादेश, अरब देश, अफगानिस्तान को बेच दी। केंद्र बताएं कि उसने किस लालच में इन देशों को वैक्सीन बेची। ये साढ़े 6 करोड़ वैक्सीन हमारे लोगों को लगती तो आज लाखों लोगों की जान बचती|




''-दिल्ली सरकार ने अप्रैल में ही कंपनियों को 1.34 करोड़ Vaccine का Order दिया था

-जवाब में केंद्र सरकार ने कहा कि दिल्ली को मई में केवल 3.5 लाख Vaccine ही मिल पाएगी

-इस चिट्ठी से ये साफ़ है: किस राज्य को कितनी Vaccine मिलेगी ये केंद्र तय करता है'''




सिसोदिया ने कहा,'जिस समय देश के बच्चे मर रहे है, उस समय आखिर किस लालच में केंद्र सरकार ने विदेशों को 6.5 करोड़ Vaccine बेच दी?विदेशो में बेचने के लिए केंद्र के पास 6.5 करोड़ Vaccine, और राज्य मांगे तो केवल 3.5 लाख।




बता दें कि,''सोमवार भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था,'' 26 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम 1 करोड़ 34 लाख वैक्सीन का ऑर्डर देने वाले हैं और हमने ये मंजूरी दे दी है। आज वे कह रहे हैं हमारे पास कुछ नहीं है। सिसोदिया जी उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहते हैं कि हमने ऑर्डर नहीं दिया है| पात्रा ने कहा था,''दिल्ली की सरकार ने सही समय पर सही तरीके से वैक्सीनेशन को आगे नहीं बढ़ाया, इसलिए कई लोगों को वैक्सीन नहीं मिल पाई। ऑक्सीजन के मामले पर भी केजरीवाल जी राजनीति कर रहे हैं। 




'''AAP नेता आतिशी मार्लेना ने कहा, आज शाम के बाद हमारे पास 45 साल से अधिक उम्र के लोगों, फ्रंटलाइन और हेल्थकेयर वर्कर के लिए कोवैक्सीन की 6 दिन और कोविशील्ड की 5 दिन की सप्लाई बाकी रहेगी। 18-44 साल के लोगों के लिए आज के बाद कोवैक्सीन का एक दिन और कोविशील्ड का 4 दिन का स्टॉक बचेगा: 



दिल्ली CM केजरीवाल ने कहा,''हमें तीसरी लहर की तैयारी करनी चाहिए। हम अब जिस स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं, अगर अगली लहर में 30,000 केस भी आते हैं तो हम उसके लिए तैयार हैं। 3-4 दिन की वैक्सीन बची है। कंपनियों को वैक्सीन का ऑर्डर दे दिया है लेकिन केंद्र सरकार वैक्सीन का आवंटन कर रही है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।