मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना में बनमोर थाना क्षेत्र में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, 8-10 लोगों के घायल होने की खबर है| घायलों में से जबकि 4-5 की हालत गंभीर है। घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मलबे में सर्चिंग की जा रही है। विस्फोट बानमौर कस्बे की एक बिल्डिंग आज गुरुवार सुबह हुई।
विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरी बिल्डिंग ढह गई। बिल्डिंग के मलबे में कई लोग दब गए। अब तक 7 लोग???ं को बाहर निकाला गया है। इनमें 9 साल की एक बच्ची भी है। घायलों में से कई की हालत गंभीर है। मलबे में कुछ लोग अभी भी दबे हुए हैं, जिन्हें बचाने की कोशिशें जारी हैं।
जिस बिल्डिंग में विस्फोट हुआ है, उसके पीछे का घर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मलबे को हटाने के लिए तीन जेसीबी मशीनें लगाई गई है। इस मकान में कई लोग किराए पर रहते हैं|
चंबल रेंज के IG राजेश चावला ने बताया,''विस्फोट होने से 4 लोगों की मृत्यु हुई है और 7 घायल हुए हैं। लोगों के मलबे में भी दबे होने की आशंका है|
मुरैना के डीएम बी कार्तिकेयन ने बताया,''विस्फोट का कारण अभी नहीं बता सकते कि पटाखे से हुआ या किसी अन्य कारण से हुआ। अब तक चार लोगों की मृत्यु हुई है| 7 घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर और मुरैना रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर है। मलबे में दबे एक बच्चे को बचा लिया गया है|
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ट्वीट किया कि,''मध्यप्रदेश के मूरैना के बानमोर इलाक़े में एक पटाखा गोदाम में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मृत्यु होने व कई लोगों के घायल होने व मलबे में दबे होने का दुखद समाचार मिला है।सरकार इस पूरी घटना की जाँच करवाये , राहत कार्यों में तेज़ी लाकर मलबे में दबे लोगों को सकुशल निकालने के प्रयास हो व दीपावली पर्व को देखते हुए इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिये सभी आवश्यक कदम उठाये जावे।