मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

इंडिया' गठबंधन की 14 सदस्यीय 'कॉर्डिनेशन कमेटी' का गठन, सीट शेयरिंग का फॉर्मूला जल्द

मुंबई: विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन) ने आज शुक्रवार को (1 सितंबर, 2023) 14 सदस्यीय समन्यव समिति (कॉर्डिनेशन कमेटी) बनाई है। INDIA गठबंधन के 14 सदस्यीय समिति के ना…

इंडिया' गठबंधन की 14 सदस्यीय 'कॉर्डिनेशन कमेटी' का गठन, सीट शेयरिंग का फॉर्मूला जल्द
इंडिया' गठबंधन की 14 सदस्यीय 'कॉर्डिनेशन कमेटी' का गठन, सीट शेयरिंग का फॉर्मूला जल्द | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन) ने आज शुक्रवार को (1 सितंबर, 2023) 14 सदस्यीय समन्यव समिति (कॉर्डिनेशन कमेटी) बनाई है। INDIA गठबंधन के 14 सदस्यीय समिति के नामों का ऐलान हो गया है| INDIA गठबंधन की समन्वय समिति (कॉर्डिनेशन कमेटी), कैंपेन कमेटी, वर्किंग ग्रुप ऑफ सोशल मीडिया और वर्किंग ग्रुप ऑफ रिसर्च कमेटी का गठन हुआ है जिसमें सभी पार्टियों के सदस्य हैं| सीट शेयरिंग का फॉर्मूला भी जल्द ही रिजॉल्यूशन पारित किया जाएगा|


 INDIA गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, इस बैठक में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 1. एक कॉर्डिनेशन कमेटी होगी 2. जल्दी ही सीट शेयरिंग पर विचार कर रिजॉल्यूशन पारित किया जाएगा



इंडिया गठबंधन द्वारा अपनाए गए प्रस्ताव के बाद  शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने 14 सदस्यीय समन्वय समिति(कॉर्डिनेशन कमेटी) के नामों की घोषणा की - के.सी. वेणुगोपाल (कांग्रेस), शरद पवार (एनसीपी), टीआर बालू (डीएमके), हेमंत सोरेन (जेएमएम), संजय राउत (शिवसेना-उद्धव गुट) , तेजस्वी यादव (राजद), अभिषेक बनर्जी (टीएमसी), राघव चड्ढा (AAP), जावेद अली खान (सपा), ललन सिंह (जेडीयू), डी राजा (CPI), उमर अब्दुल्ला (नेशनल कॉन्फ्रेंस), महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), CPI (M) से एक और सदस्य की भी घोषणा की जाएगी।




मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "पटना में पहली बैठक एजेंडा तय करने के बारे में थी। फिर दूसरी बैठक बेंगलुरु में हुई। हम सब फिर मुंबई में मिल रहे हैं। हमारा लक्ष्य महंगाई, बेरोजगारी से लड़ना है। खड़गे ने कहा, "हम सभी को मिलकर महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ लड़ना है। मोदी जी पहले 100 रुपये बढ़ाते हैं, फिर 2 रुपये कम कर देते हैं।  और कहते हैं कि हम गरीबों के लिए काम करते हैं। गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी का कोई मतलब नहीं है। यह फर्जीवाड़ा है। 



कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा,मोदी सरकार की रणनीति है गरीबों के खिलाफ काम करना। यह केवल बड़े-बड़े उद्योगपति के साथ काम करते हैं। इसलिए इनके खिलाफ लड़ने के लिए और गरीबों का हक दिलाने के लिए INDIA का जीतना जरूरी है।


कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, "हमारी दोनों बैठकों की सफलता, पहली पटना में और दूसरी बेंगलुरु में, इस तथ्य से मापी जा सकती है कि प्रधानमंत्री ने अपने बाद के भाषणों में न सिर्फ INDIA पर हमला बोला बल्कि हमारे प्यारे देश के नाम की तुलना आतंकवादी संगठन और गुलामी के प्रतीक से भी की।"



खड़गे ने कहा, 'हम आज तय किए गए प्रस्तावों के आधार पर काम करेंगे। हम राज्यों में बैठकें करेंगे। मैंने एजेंसियों का इस्तेमाल उस प्रकार कभी नहीं देखा जिस प्रकार आज किया जाता है। मोदी ने बिना किसी से पूछे विशेष सत्र की घोषणा कर दी। किसी कमेटी को नहीं बुलाया गया। अन्य लोगों से कोई चर्चा नहीं की गयी। जब मणिपुर जल रहा था, कोविड के मामले बढ़ रहे थे, चीन भारतीय भूमि पर कब्जा कर रहा था, तब कभी विशेष सत्र नहीं बुलाया गया। अभी मुझे एजेंडा नहीं पता। हम तानाशाही की ओर बढ़ रहे हैं। संस्थागत भ्रष्टाचार मोदी सरकार की निशानी है। अगली बैठक जल्द ही तय की जाएगी।'


शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, 'INDIA गठबंधन और अधिक मजबूत हो रहा है।  जैसे-जैसे हम करीब आते जा रहे हैं, INDIA के विरोधी दल में घबराहट पैदा हो रही है। हम सभी ने तय किया है कि हम तानाशाही, जुमलेबाजी, भ्रष्टाचार औऱ मित्रवाद के खिलाफ लड़ेंगे। 



मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की ओर एक मजबूत कदम है। हमने ठान लिया है कि एक खुशहाल भविष्य के लिए हम एकजुट होकर महंगाई, बेरोजगारी और नफरत के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। जुड़ेगा भारत - जीतेगा INDIA :कांग्रेस 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।