अम्बेडकर नगर: अगवा कर ईंट भट्ठे पर बेची गई 10 वर्षीय बच्ची बरामद, आरोपी गिरफ्तार
अम्बेडकर नगर: यूपी के अम्बेडकर नगर जिले के ईंट भट्ठे पर बेच दी गई रांची के बुंडू की 10 वर्षीय बालिका को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसे बहला-फुसलाकर अगवा करने और ईंट-भट्ठे पर उसका सौदा करने वाले आरोपी…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
अम्बेडकर नगर: अगवा कर ईंट भट्ठे पर बेची गई 10 वर्षीय बच्ची बरामद, आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News
अम्बेडकर नगर: यूपी के अम्बेडकर नगर जिले के ईंट भट्ठे पर बेच दी गई रांची के बुंडू की 10 वर्षीय बालिका को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसे बहला-फुसलाकर अगवा करने और ईंट-भट्ठे पर उसका सौदा करने वाले आरोपी युवक विराजी मछुआ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची 28 अगस्त को लापता हो गई थी।
बच्ची के माता-पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो एक सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को एक युवक अपने साथ ले जाते दिखा। पुलिस की तकनीकी शाखा की मदद से युवक विराजी मछुआ का पता चल गया। वह रांची के ही तमाड़ थाना क्षेत्र के जामुनपीड़ी गांव का निवासी है।
फिर पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से विराजी मछुआ को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर बच्ची को बरामद कर लिया गया। बच्ची मूल रूप से रांची के सोनाहातू थाना क्षेत्र की निवासी है। वह अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में बुंडू में रहती थी। जिस दिन युवक ने बच्ची को गुमराह कर उसका अपहरण किया था, उस दिन वह घर पर अकेली थी और उसके माता-पिता काम करने गए थे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 31 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।