मुख्य सामग्री पर जाएँ
18 सितंबर 2026

Anvay Naik Suicide Case: 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज गए अर्नब गोस्वामी

मुंबई: अन्वय नाइक आत्महत्या मामले में रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया| अन्वय नाइक आत्महत्या मामले में रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब…

Anvay Naik Suicide Case: 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज गए अर्नब गोस्वामी
Anvay Naik Suicide Case: 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज गए अर्नब गोस्वामी | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:  अन्वय नाइक आत्महत्या मामले में रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया| अन्वय नाइक आत्महत्या मामले में रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी और दो अन्य - फिरोज शेख और नितेश सारदा - को अलीबाग जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।




अर्नब को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर अर्नब गोस्वामी के वकील गौरव पार्कर ने कहा, ‘यह हमारे लिए बड़ी जीत है। एमसीआर (मजिस्ट्रियल कस्टडी रिमांड) पहले दिन ही दी जाती है। पुलिस हिरासत से इनकार कर दिया और मजिस्ट्रेट की हिरासत दी गई। हमने अपनी जमानत अर्जी दाखिल की है, इसे बहस के लिए रखा गया है। यह कल तय किया जाएगा|





वहीँ अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद दिवंगत अन्वय नाइक की पत्नी अक्षिता नाइक ने महाराष्ट्र पुलिस को धन्यवाद दिया हैं| उन्होंने कहा,'बहुत धैर्य रखने के बाद अब जाकर ये दिन मेरे जीवन में आया है|



अक्षिता नाइक ने कहा,''मैं महाराष्ट्र पुलिस को धन्यवाद कहना चाहती हूं। मैंने बहुत धैर्य रखा। अब जाकर ये दिन मेरे जीवन में आया है। ये सब करने से मेरे पति और सास तो वापिस नहीं आएंगे पर वो मेरे लिए अभी भी जिंदा हैं|





बता दें कि आत्महत्या के लिए उकसाने के एक पुराने मामले में मुंबई पुलिस ने बुधवार सुबह रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया था। अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र सीआईडी ने 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की आत्महत्या की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।