मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती: 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले अपना नाम मतदाता सूची मे दर्ज कराने के लिए 17 नवम्बर से कर सकेगें आवेदन

बस्ती: जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 01 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले अपना नाम मतदाता सूची मे दर्ज कराने के लिए 17 नवम्बर से आवेदन कर सकेगें। उक्त…

बस्ती: 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले अपना नाम मतदाता सूची मे दर्ज कराने के लिए 17 नवम्बर से कर सकेगें आवेदन
बस्ती: 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले अपना नाम मतदाता सूची मे दर्ज कराने के लिए 17 नवम्बर से कर सकेगें आवेदन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 01 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले अपना नाम मतदाता सूची मे दर्ज कराने के लिए 17 नवम्बर से आवेदन कर सकेगें। उक्त जानकारी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ तैयारी बैठक में उन्होने यह जानकारी दिया। उन्होने सभी से सहयोग से अपील करते हुए अनुरोध किया कि प्रत्येक मतदेय स्थल के लिए एक व्यक्ति तैनात कर दें, जो बीएलओ के कार्य में सहयोग करेंगा। 




उन्होने कहा कि पूर्व में 16 को मतदाता सूची का प्रकाशन होना था परन्तु अब 17 नवम्बर को इसका सभी मतदेय स्थल पर प्रकाशन किया जायेंगा। उन्होने कहा कि 17 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक दावें एवं आपत्तिया ली जायेंगी। इस बीच में 04 विशेष अभियान तिथिया 28 नवम्बर, 05, 13 एवं 22 दिसम्बर निर्धारित है। इस दिन सभी बीएलओ मतदाता सूची, सभी प्रकार के फार्म लेकर मतदेय स्थल पर उपलब्ध रहेंगे। यहाॅ कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची देख सकेंगा तथा निःशुल्क फार्म लेकर भर सकेंगा। 




जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बीएलओ का प्रशिक्षण कराया जाय तथा उनके द्वारा पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करें। किसी प्रकार की लापरवाही या सन्लिप्तता पाये जाने पर कार्यवाही की जायेंगी। 




जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पिछले एक साल में जेण्डर रेसियों 846 से बढकर 851 हुआ परन्तु इसे राज्य स्तर के औसत 904 तक लाना है। इसके लिए महिला मतदाता बढाने के लिए कार्य करें। इसके अलावा 18 से 19 वर्ष की आयु पूरी करने वाले का फार्म भरवाकर मतदाता बनाये। 




उन्होने निर्देश दिया कि सभी मान्यता प्राप्त दलों को बीएलओ की सूची दें, मतदाता सूची उपलब्ध कराये। सभी दलों को ई-मेल से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश भेजवाते रहे ताकि राजनैतिक दलों को निर्देशों की जानकारी हो सके। 




बैठक का संचालन एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश चन्द्र ने किया। उन्होने बताया कि 05 जनवरी तक सभी दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जायेंगा तथा 15 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकशन किया जायेंगा। बैठक में निर्वाचन अधिकारी/अपर उप जिलाधिकारी राजेश सिंह, उप जिलाधिकारी नन्द किशोर कलाल, आशाराम वर्मा, नीरज प्रसाद पटेल, आनन्द श्रीनेत, राजनैतिक दलों से शिव कुमार गौतम, केके तिवारी, अरविन्द श्रीवास्तव, अशर्फी लाल, सदानन्द शर्मा, जय प्रकाश शुक्ल, फूल चन्द्र श्रीवास्तव, तहसीलदारगण उपस्थित रहें।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।