मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सांसद नवनीत राणा का जाति प्रमाण पत्र किया रद्द, ठोका 2 लाख का जुर्माना, खतरे में पड़ी सदस्यता

मुंबईः अमरावती से लोकसभा की सांसद नवनीत कौर राणा को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है| बॉम्बे हाईकोर्ट ने सांसद नवनीत राणा का जाति प्रमाण पत्र रद्द कर दिया है| साथ ही कोर्ट ने नवनीत राणा पर 2 लाख र…

झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सांसद नवनीत राणा का जाति प्रमाण पत्र किया रद्द, ठोका 2 लाख का जुर्माना, खतरे में पड़ी सदस्यता
झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सांसद नवनीत राणा का जाति प्रमाण पत्र किया रद्द, ठोका 2 लाख का जुर्माना, खतरे में पड़ी सदस्यता | फ़ोटो: TVL News

मुंबईः अमरावती से लोकसभा की सांसद नवनीत कौर राणा को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है| बॉम्बे हाईकोर्ट ने सांसद नवनीत राणा का जाति प्रमाण पत्र रद्द कर दिया है|  साथ ही कोर्ट ने नवनीत राणा पर 2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है| महाराष्ट्र के अमरावती SC सुरक्षित लोक सभा सीट से सांसद है नवनीत राणा। 



अमरावती से लोकसभा सांसद नवनीत कौर राणा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। कोर्ट के फैसले के बाद उनकी सदस्यता जाने का भी खतरा दिखाई दे रहा है| दरअसल, शिवसेना के पूर्व सांसद आनंदराव अडसुल ने उनके खिलाफ हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें दावा किया गया था कि उनका कास्ट सर्टिफिकेट फर्जी है।



अमरावती संसदीय सीट आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र था| नवनीत कौर राणा यहां से चुनाव लड़ी थीं और जीत हासिल की थी|आनंदराव का आरोप था कि नवनीत कौर राणा ने जाली प्रमाण पत्र के आधार पर यहां से लोकसभा चुनाव लड़ी और जीत हासिल की थी| 



जिसके बाद इस पूरे मामले को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच में एक याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर आज फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने उनके जाति प्रमाण पत्र का रद्द कर दिया है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि छह हफ्ते के भीतर नवनीत कौर राणा अपना सभी प्रमाण पत्र जमा करें| कोर्ट के इस फैसले के बाद सांसद की सदस्यता पर भी खतरा मंडरा रहा है।




आपको बता दें कि नवनीत राणा ने 2014 में राजनीति में प्रवेश किया था, सबसे पहले उन्होंने एनसीपी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का मुंह देखना पड़ा। फिर साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान निर्दलीय ताल ठोक दी और बाजी मार ली। नवनीत राणा के पति रवि राणा विधायक हैं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।