मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Sushant Singh Rajput Death Case:वाटरस्टोन रिसॉर्ट का CBI की टीम ने किया दौरा, यहां दो महीने बिताए थे सुशांत सिंह राजपूत

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई एक टीम ने रविवार को वाटरस्टोन, रिसॉर्ट का दौरा किया, यहां दिवंगत अभिनेता ने दो महीने बिताए थे। सुशांत सिंह राजपूत मौत म…

Sushant Singh Rajput Death Case:वाटरस्टोन रिसॉर्ट का CBI की टीम ने किया दौरा, यहां दो महीने बिताए थे सुशांत सिंह राजपूत
Sushant Singh Rajput Death Case:वाटरस्टोन रिसॉर्ट का CBI की टीम ने किया दौरा, यहां दो महीने बिताए थे सुशांत सिंह राजपूत | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई एक टीम ने रविवार को वाटरस्टोन, रिसॉर्ट का दौरा किया, यहां दिवंगत अभिनेता ने दो महीने बिताए थे। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम रविवार को उस रिसॉर्ट पर पहुंची, जहां दिवंगत अभिनेता ने दो महीने बिताए थे। सीबीआई ने सुशांत के फ्लैटमेट और निजी स्टाफ से पूछताछ करनी जारी रखा क्योंकि एजेंसी को इनके बयान कुछ विरोधाभाषी लगे|




गुरुवार से सीबीआइ ने अब तक नीरज और सिद्धार्थ पिठानी से तीन-तीन बार पूछताछ कर चुकी है।जांच एजेंसी जल्द ही रिया चक्रवर्ती और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर सकती है। एजेंसी के एक सूत्र ने यह भी कहा कि सीबीआइ सुशांत, रिया और अन्य के कॉल डिटेल रिकॉर्ड मांगेगी। 




दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल कीर्ति ने खुलासा किया है कि 2019 में सुशांत की जिंदगी में रिया के आने के बाद से वह उनके साथ नियमित संपर्क में नहीं थे। विशाल ने लोगों से इस बात की भी अपील की है कि उनसे सुशांत की मौत के बारे में जानकारी के लिए संपर्क न किया जाए।




BJP MLA और सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज कुमार बबलू ने कहा,''जिस तरह से सबूत इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं और लोग सामने आकर बोल रहे हैं। एक तरह से CBI पर लोगों का भरोसा जगा है। पड़ोसी महिलाएं बता रही हैं कि लाइट ऑफ थी इन सब बातों से स्पष्ट होता जा रहा है कि आत्महत्या नहीं हत्या थी|मुझे लगता है कि अब गिरफ्तारी शुरू हो जाएगी। मुझे आशा है कि जो काफी संदिग्ध लोग सामने आ रहे हैं चाहे वो पिठानी हो या संदीप हो इन लोगों की गिरफ्तारी होनी चाहिए|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।