मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

महाराष्ट्र: भाजपा के साथ वापसी की अटकलों के सवाल पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिया यह जबाब

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि ,''हम पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। इसे काला दिवस कहा जा रहा है,लेकिन जो केंद्र के लोग जांच एजेंसियों का उपयोग कर दबाव बनाने की…

महाराष्ट्र: भाजपा के साथ वापसी की अटकलों के सवाल पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिया यह जबाब
महाराष्ट्र: भाजपा के साथ वापसी की अटकलों के सवाल पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिया यह जबाब | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि ,''हम पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। इसे काला दिवस कहा जा रहा है,लेकिन जो केंद्र के लोग जांच एजेंसियों का उपयोग कर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, वो क्या लोकतंत्र को सफेद कर रहे हैं?.. उद्धव ठाकरे ने कहा कि ,'सरकार को अस्थित करने की उनकी (विपक्ष) कोशिश हमेशा नाकाम रही है, आज भी नाकामयाब रही। समाज के बारे में उनके मन में जो जहर है वो बाहर आ गया, वो नहीं चाहते कि समाज को न्याय मिले। इसलिए जब हमने ओबीसी समुदाय को न्याय देने की बात हम फ्लोर पर लाए तो उन्होंने विरोध किया|




महाराष्ट्र में हाल के दिनों में पहले भाजपा और शिवसेना नेताओं की ओर से कुछ इस तरह के कु??? बयान आए हैं, जिसके बाद कहा जाने लगा कि दोनों दल फिर से साथ आ सकते हैं। हालांकि शिवसेना के प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐसे किसी संभावना को खारिज कर दिया है। ठाकरे की ओर से कहा गया है कि महाराष्ट्र में शिवेसना की सरकार कांग्रेस और एनसीपी के साथ ही चलेगी।




मंगलवार को शिवसेना-भाजपा के साथ आने की अटकलों पर हुए सवाल पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, मैं अभी भी अजित पवार (एनसीपी नेता) और बालासाहेब थोराट (कांग्रेस नेता) के साथ बैठा हूं। मैं साफ कर दूं कि मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। ठाकरे ने मुंबई में फर्जी टीककरण मामले को लेकर कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों को इसके माध्यम से टीका लगाया गया था, उन्हें चिकित्सा जांच और डॉक्टरों की सलाह के बाद एक बार फिर से टीका लगाया जाएगा।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।