मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

महाराष्ट्र में भाजपा को लगा बड़ा झटका: वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने दिया इस्तीफा, शुक्रवार को एनसीपी में होंगे शामिल

मुंबई: महाराष्ट्र में भाजपा को बड़ा झटका लगा है| भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। एकनाथ खडसे ने भाजपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को अपना इस्तीफा भेज दिया है…

महाराष्ट्र में भाजपा को लगा बड़ा झटका: वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने दिया इस्तीफा, शुक्रवार को एनसीपी में होंगे शामिल
महाराष्ट्र में भाजपा को लगा बड़ा झटका: वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने दिया इस्तीफा, शुक्रवार को एनसीपी में होंगे शामिल | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: महाराष्ट्र में भाजपा को बड़ा झटका लगा है| भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। एकनाथ खडसे ने भाजपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को अपना इस्तीफा भेज दिया है|एकनाथ खडसे ने कहा,"मैं व्यक्तिगत कारणों से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं,"




एकनाथ खडसे अब एनसीपी में शामिल होने जा रहे हैं।  महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि मुझे पता चला कि एकनाथ खडसे ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।जयंत पाटिल ने कहा कि हमने फैसला किया कि एकनाथ खडसे को एनसीपी से जोड़ने का एक मौका देना चाहिए।





जयंत पाटिल ने कहा कि,''एकनाथ खडसे ने वर्षों में महाराष्ट्र में भाजपा को बढ़ावा दिया। मुझे पता चला कि भाजपा नेता एकनाथ खडसे ने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हमने उन्हें एनसीपी में जोड़ने का फैसला किया है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे उन्हें औपचारिक रूप से एनसीपी में शामिल कर लिया जाएगा|





महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि,''मुझे आज सुबह एकनाथ खडसे का इस्तीफा मिला और इसे स्वीकार कर लिया गया है। नई पार्टी में शामिल होने के लिए हम उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हैं|खडसे शुक्रवार को राकांपा में शामिल होंगे|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।