मुंबई: जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12956) ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल के एक कांस्टेबल ने सोमवार को अपनी राइफल से फायरिंग कर दी,जिससे 4 लोगों की मौत हो गई| इस घटना में मारे गए आरपीएफ सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) राजस्थान से थे और छह माह बाद रिटायर होने वाले थे। फायरिंग में एएसआई और तीन यात्रियों की मौत हो गई। मृतक एएसआई की पहचान राजस्थान के सवाई माधोपुर के श्यामपुरा गांव निवासी टीकाराम मीणा के रूप में हुई। जिसे मीरा रोड से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
महाराष्ट्र के पालघर स्टेशन पार करने के बाद चेतन सिंह नाम के RPF कांस्टेबल ने चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर गोलीबारी की। एक RPF ASI और तीन अन्य यात्रियों को गोली मारने के बाद आरोपी RPF कांस्टेबल दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से बाहर कूद गया। फिलहाल, जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन (12956) के अंदर 4 लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पश्चिम रेलवे ने कहा ,''मृतक एएसआई टीकाराम मीणा के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है। रेलवे सुरक्षा कल्याण निधि से 15 लाख रुपये, अंतिम संस्कार के लिए 20,000 रुपये, मृत्यु सह सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी के रूप में 15 लाख रुपये और सामान्य बीमा योजना के रूप में 65,000 रुपये दिए जाएंगे|
RPF ने बताया कि 'जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन (12956) के अंदर फायरिंग की घटना में एएसआई समेत 4 लोगों के हताहत होने की सूचना है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी नॉर्थ जीआरपी को सूचित कर दिया गया है|
मुंबई के DRM नीरज वर्मा ने बताया कि, 'सुबह करीब 6 बजे हमें पता चला कि एस्कॉर्टिंग ड्यूटी पर तैनात एक आरपीएफ कांस्टेबल ने गोलियां चलाई...चार लोगों को गोली लगी हैं...हमारे रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों से संपर्क किया गया है। अनुग्रह राशि दी जाएगी|
मुंबई-जयपुर एक्सप्रेस गोलीबारी घटना पर पश्चिम रेलवे पुलिस आयुक्त ने बताया कि 'उसकी(RPF कांस्टेबल चेतन कुमार) तबीयत गड़बड़ थी, उसके बाद उसने अपना आपा खो दिया...कोई बहस नहीं थी|
पश्चिमी रेलवे के सीपीआरओ सुमित ठाकुर ने बताया कि 'यह पैन्ट्री कार्ट में घटना हुई थी। इसमें कुल चार लोगों को गोली लगी है जिसमें से 3 आम नागरिक हैं और एक ASI टीकाराम मीणा है जो राजस्थान के रहने वाले हैं। अन्य 3 नागरिकों की पहचान की जा रही है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी का नाम चेतन कुमार बताया जा रहा है। वह घटना को अंजाम देकर दहिसर स्टेशन के पास चेन खींचकर उतर गया था। उसने अपने आधिकारिक हथियार से इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना की अभी वजह पता नहीं चल पाई है। इसकी जांच की जा रही है|