मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कोविड-19 एंटीजन सेल्फ टेस्ट किट खरीदने वाले लोगों का रखें रिकॉर्ड: मेडिकल स्टोर्स को महाराष्ट्र सरकार का आदेश

मुंबई:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि,आज की कोविड-19 समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया है कि जारी दिशा-निर्देशों और प्रतिबंधों में किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है। हमने मेडिकल स्टोर्स क…

कोविड-19 एंटीजन सेल्फ टेस्ट किट खरीदने वाले लोगों का रखें रिकॉर्ड: मेडिकल स्टोर्स को महाराष्ट्र सरकार का आदेश
कोविड-19 एंटीजन सेल्फ टेस्ट किट खरीदने वाले लोगों का रखें रिकॉर्ड: मेडिकल स्टोर्स को महाराष्ट्र सरकार का आदेश | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि,आज की कोविड-19 समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया है कि जारी दिशा-निर्देशों और प्रतिबंधों में किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है। हमने मेडिकल स्टोर्स को आदेश दिए हैं कि वे उन व्यक्तियों का रिकॉर्ड रखें जो कोविड-19 एंटीजन सेल्फ टेस्ट किट खरीदते हैं|



बता दें कि, मुंबई में कोरोना वायरस के मामलों में कमी देखी गई है| हालांकि पॉजिटिविटी रेट अभी भी 20 प्रतिशत के करीब बना हुआ है| शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटों में कुल 10,661 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, जो शुक्रवार की तुलना में 5.8 कम हैं| कल कुल 11,317 नए मामले सामने आए थे और 9 मरीजों की मौत हुई थी| 



इसके साथ ही शहर में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 73,518 हो गई है| फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 19.54 प्रतिशत है और बेड ऑक्यूपेंसी 15.7 प्रतिशत है| इस दौरान संक्रमण के चलते 11 मरीजों की मौत भी हुई|




स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जो मरीज मिले हैं उनमें से 84 प्रतिशत यानी 8955 मरीजों में कोई लक्षण नहीं थे| वहीं 722 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 111 मरीजों को ही ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी है| स्वास्थ्य विभाग ने इस दौरान कुल 54,558 टेस्ट किए थे| शहर में रिकवरी रेट 91 प्रतिशत है| फिलहाल एक भी कंटेनमेंट जोन नहीं है| हालांकि 58 इमारतों को मरीज मिलने के बाद सील किया गया है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।