मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पंजाब चुनाव 2022: मोगा से चुनाव लड़ेंगी सोनू सूद की बहन मालविका सूद

चंडीगढ़: कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 86 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, उप मुख्यमंत्री…

पंजाब चुनाव 2022: मोगा से चुनाव लड़ेंगी सोनू सूद की बहन मालविका सूद
पंजाब चुनाव 2022: मोगा से चुनाव लड़ेंगी सोनू सूद की बहन मालविका सूद | फ़ोटो: TVL News

चंडीगढ़:  कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 86 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा और ओ पी सोनी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं| कांग्रेस ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद को मोगा सीट से टिकट दिया|




 सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से चुनाव लड़ेंगी 

 हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुईं मालविका सूद मोगा से पार्टी की उम्मीदवार होंगी| 




बलबीर सिद्धू मोहाली से मैदान में उतरेंगे वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी रहे कैप्टन संदीप संधू को दाखा से टिकट दिया गया है। मलोट से विधायक और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भट्टी की टिकट कट गई है। यहां से आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई रुपिंदर कौर रुबी को टिकट दी गई है। अबोहर से सुनील जाखड़ के भतीजे संदीप जाखड़ को उम्मीदवार बनाया गया है। फिरोजपुर से परमिंरदर पिंकी और जीरा से कुलबीर जीरा को टिकट दिया गया है। नाभा से साधु सिंह धर्मसोत, सुजानपुर से नरेश पुरी, गुरदासपुर से बरिंदरजीत सिंह पहाड़ा, श्री हरगोबिंदपुर से मंदीप सिंह, फतेहगढ़ चूड़ियां से तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और डेरा बाबा नानक से सुखजिंदर सिंह रंधावा को मैदान में उतारा गया है। 



अजनाला से हरप्रताप सिंह अजनाला, राजासांसी से सुखविंदर सिंह सरकारिया, मजीठा से जगविंदर पाल सिंह को टिकट दी गई है। जंडियाला से सुखविंदर सिंह डैनी, अमृतसर उत्तरी से सुनील दत्ती, अमृतसर वेस्ट से राजकुमार वेरका, अमृतसर सेंट्रल से ओमप्रकाश सोनी, अमृतसर दक्षिण से इंदरबीर सिंह बुलारिया, तरनतारन से डा.धर्मबीर अग्निहोत्री और पट्टी से हरमिंदर सिंह गिल को टिकट दी गई है। बाबा बकाला से संतोख सिंह, भुलत्थ से सुखपाल खैरा, कपूरथला से राणा गुरजीत सिंह, सुल्तानपुर लोधी से नवतेज चीमा, फगवाड़ा से बलविंदर सिंह धलीवाल,  फिल्लौर से विक्रमजीत चौधरी, शाहकोट से हरदेव सिंह, करतारपुर से चौधरी सुरिंदर सिंह और जालंधर वेस्ट से सुशील कुमार रिंकू को टिकट दी गई है। 




जालंधर सेंट्रल से राजिंदर बेरी, जालंधर उत्तरी से अवतार सिंह जूनियर, जालंधर कैंट से परगट सिंह, आदमपुर से सुखविंदर सिंह कोटली, मुकेरियां से इंदु बाला, दसूहा से अरुण डोगरा, टांडा उड़मुड़ से संगत सिंह गिलजियां, शाम चौरासी से पवन कुमार आदिया, होशियारपुर से सुंदर शाम अरोड़ा, चब्बेवाल से डा.राजकुमार, गढ़शंकर से अमरप्रीत लाली, बलाचौर से दर्शन लाल, श्री आनंदपुर साहिब से कंवरपाल सिंह, रुपनगर से बरिंदर सिंह ढिल्लों को टिकट दी गई है।



बस्सी पठाना से गुरप्रीत सिंह जीपी, फतेहगढ़ साहिब से कुलजीत नागरा, अमलोह से रणदीप सिंह नाभा, खन्ना से गुरकीरत कोटली, लुधियाना ईस्ट से संजीव तलवार, आत्मनगर से कमलजीत सिंह, लुधियाना सेंट्रल से सुरिंदर डावर, लुधियाना वेस्ट से भारत भूषण आशु, लुधियाना नार्थ से राकेश पांडे, पायल से लखवीर लक्खा, राजकोट से अमर सिंह, निहाल सिंहवाला से भूपेंद्र सहोके, बाघापुराना से दर्शन सिंह बराड़ और धर्मकोट से सुखजीत सिंह लोहगढ़ को मैदान में उतारा गया है।



बल्लुआना से राजिंदर कौर, लंबी से जगपाल सिंह, गिद्दड़बाहा से अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, फरीदकोट से कुशलदीप सिंह ढिल्लों, रामपुरा फूल से गुरप्रीत सिंह कांगड़, भुच्चो मंडी से प्रीतम सिंह कोटभाई, बठिंडा शहरी से मनप्रीत सिंह बादल और बठिंडा देहाती से हरविंदर सिंह गिल लाडी  को मैदान में उतारा गया है। तलवंडी साबो से खुशबाज सिंह जटाना, मौड़ से डा. मनोज बाला बंसलबुढलाडा से रणवीर कौर, लहरा से राजिंदर कौर भट्ठल, मलेरकोटला से रजिया सुल्ताना, धुरी से दलवीर सिंह गोल्डी, संगरूर से विजय इंदर सिंगला, पटियाला देहाती से मोहित मोहिंदरा, राजपुरा से हरदियाल सिंह कंबोज, घन्नौर से मदन लाल जलालपुर, सनौर से हरिंदर पाल सिंह मान और समाना से राजिंदर सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।  




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।