मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

कंगना ने की महाराष्ट्र का अपमान करने की कोशिश, बोले संजय राउत -शिवसेना MH के दुश्मनों को श्रद्धांजलि दिए बिना नहीं रहेगी.. Promise

मुंबई: एक्ट्रेस कंगना रनौत द्वारा मुंबई की तुलना पीओके से करने का विवाद शुक्रवार को बढ़ गया। कंगना रनौत के बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि,''आपने (कंगना) महाराष्ट्र का अपमान करने की कोशिश की…

कंगना ने की महाराष्ट्र का अपमान करने की कोशिश, बोले संजय राउत -शिवसेना MH के दुश्मनों को श्रद्धांजलि दिए बिना नहीं रहेगी.. Promise
कंगना ने की महाराष्ट्र का अपमान करने की कोशिश, बोले संजय राउत -शिवसेना MH के दुश्मनों को श्रद्धांजलि दिए बिना नहीं रहेगी.. Promise | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:   एक्ट्रेस कंगना रनौत द्वारा मुंबई की तुलना पीओके से करने का विवाद शुक्रवार को बढ़ गया। कंगना रनौत के बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि,''आपने (कंगना) महाराष्ट्र का अपमान करने की कोशिश की है। मुंबई ने आपको नाम, शोहरत, पैसा, इज्जत सबकुछ दिया है। अब तक मुंबई पुलिस के भरोसे आप यहां रहती हैं उसी पुलिस पर आप इस प्रकार का कीचड़ उछालेंगी तो ये कौन से नीति-नियम में है|




शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि,'उसको (कंगना) कौन धमकी देगा, जरुरत क्या है? कौन है ये! एक महिला है कलाकार हैं मैं उसका आदर करता हूं पर उसको कोई धमकी क्यों दे। वो महिला है उनके खिलाफ कोई बोले तो अपराध होता है लेकिन ये महिला किसी के भी खिलाफ अनाप-शनाप बोल रही है ये चलता है क्या?




मुंबई एक मराठी व्यक्ति के बाप का है ... जो लोग इससे सहमत नहीं हैं, उन्हें अपने बाप को दिखाना चाहिए ... शिवसेना ऐसे महाराष्ट्र के दुश्मनों को श्रद्धांजलि दिए बिना नहीं रहेगी। वादा। जय हिन्द| जय महाराष्ट्र




अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से की है| कंगना ने कहा कि,'"शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी और मुझे वापस मुंबई न आने के लिए कहा, पहले मुंबई की गलियों में आजादी वाले पोस्टर और अब खुली धमकियां,''मुंबई 'पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर' जैसा क्यों लग रहा है?"




पुलिस पर भी निशाना साधते हुए कंगना ने ट्वीट किया था, 'एक प्रमुख स्‍टार की मौत के बाद मैंने ड्रग और मूवी माफिया रैकेट की बात कही थी| मैं मुंबई पुलिस पर विश्‍वास नहीं करती क्‍योंकि उन्‍होंने सुशांत सिंह राजपूत की शिकायतों को अनदेखा किया|  उसने हर किसी से कहा था कि वे उसे मार देंगे और वह मार दिया गया| 





 कंगना के बयान पर राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा- कंगना अगर मुंबई की तुलना हमारे दुश्मन द्वारा अधिग्रहित पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) से करती हैं तो उन्हें मुंबई लौटने का कोई हक नहीं है। गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा-मुंबई पुलिस की तुलना स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस से की जाती है। मुंबई पुलिस को टारगेट करने की कोशिश की जा रही है। इसके खिलाफ CBI रिटायर्ड IPS अधिकारी कोर्ट में गए हैं... ऐसी तुलना जो उन्होंने (कंगना) की है उसके बाद उनको महाराष्ट्र या मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं है




राज्‍य के गृह मंत्री देशमुख ने कहा, हमने देखा है कि मुंबई पुलिस के जवानों ने कोरोना महामारी के दौरान किस तरह अपनी जान का 'बलिदान' किया है| एक एक्‍टर की ओर से हमारी पुलिस के लिए ऐसी बात कहना किसी तरह से ठीक नहीं है|उन्‍होंने कहा कि हम इसकी निंदा करते हैं| मुंबई और महाराष्‍ट्र की हमारी पुलिस सुरक्षा करती है| यदि कोई मुंबई या महाराष्‍ट्र में रहते हुए खुद को असुरक्षित महसूस करता है तो उसे यहां रहने का कोई हक नहीं है|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।