मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ममता बनर्जी ने मुंबई में अमिताभ बच्चन से की मुलाकात, बांधी 'राखी'; दुर्गा पूजा और IFFI में भाग लेने के लिए किया आमंत्रित

मुंबई: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज बुधवार को मुंबई में अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन से उनके आवास पर मुलाकात की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभिनेता अमि…

ममता बनर्जी ने मुंबई में अमिताभ बच्चन से की मुलाकात, बांधी 'राखी'; दुर्गा पूजा और IFFI में भाग लेने के लिए किया आमंत्रित
ममता बनर्जी ने मुंबई में अमिताभ बच्चन से की मुलाकात, बांधी 'राखी'; दुर्गा पूजा और IFFI में भाग लेने के लिए किया आमंत्रित | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज  बुधवार को मुंबई में अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन से उनके आवास पर मुलाकात की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभिनेता अमिताभ बच्चन से उनके आवास पर मुलाकात करने पर कहा, "मैं आज खुश हूं, मैं भारत के 'भारत रत्न' अमिताभ बच्चन (ममता बनर्जी - अमिताभ बच्चन को 'भारत रत्न' कहती हैं) से मिलीं और उन्हें राखी भी बांधी। मुझे यह परिवार बहुत पसंद है। वे भारत में नंबर 1 परिवार हैं...मैंने उन्हें दुर्गा पूजा और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया।"



एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "वे चुनाव के दौरान कीमत कम कर रहे हैं..."




पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कल से शुरू होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक के लिए मुंबई पहुंचीं हैं। कल से शुरू होने वाली INDIA गठबंधन की दो दिवसीय बैठक से पहले मुंबई में पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जिनमें INDIA गठबंधन के नेता दिख रहे हैं।




जैसे INDIA बढ़ेगा, वैसे ही चीन पीछे हटेगा : कांग्रेस

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने  बुधवार को INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक पर कहा, "हम लोकतंत्र को बचाने और भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ आए हैं। एजेंडे पर चर्चा की जाएगी और हम उसी के अनुसार आगे की चीजें तय करेंगे।" महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा, "हमें बहुत खुशी है कि महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन की बैठक होने जा रही है...बेंगलुरु में हम 26 (पार्टियां) थे, यहां 28 (पार्टियां) हो गई हैं...जैसे INDIA बढ़ेगा, वैसे ही चीन पीछे हटेगा|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।