मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

केजरीवाल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं : AAP

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ के बयान पर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बुधवार को कहा, "यह मुख्य प्रवक्ता की निजी राय हो सकती है। लेकिन अरविंद केजरीवाल पीएम…

केजरीवाल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं : AAP
केजरीवाल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं : AAP | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ के बयान पर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बुधवार को कहा, "यह मुख्य प्रवक्ता की निजी राय हो सकती है। लेकिन अरविंद केजरीवाल पीएम की रेस में बिल्कुल भी शामिल नहीं हैं। आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन का हिस्सा है क्योंकि आज भारत को बचाना है। देश के संविधान और इसके लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है...मैं आधिकारिक तौर पर कहती हूं कि अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं।"



दरअसल, आम आदमी पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "अगर आप मुझसे पूछें तो मैं चाहूंगी कि अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनें। इतनी कमरतोड़ महंगाई में भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महंगाई सबसे कम है। मुफ़्त पानी, मुफ़्त शिक्षा, मुफ़्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, बुज़ुर्गों के लिए मुफ़्त तीर्थ यात्रा, फिर भी सरप्लस बजट पेश किया गया है। वह लोगों के मुद्दे उठाते हैं और एक चुनौतीकर्ता के रूप में उभरते हैं।"



 AAP सांसद राघव चड्ढा ने  INDIA गठबंधन के PM चेहरे पर कहा, "AAP पीएम पद के लिए INDIA गठबंधन में शामिल नहीं हुई है। अरविंद केजरीवाल भारत के प्रधानमंत्री बनने की रेस में नहीं हैं। हम एक बेहतर भारत का खाका तैयार करने और भारत को बेरोजगारी, महंगाई, मुद्रास्फीति आदि की बुराइयों और बेड़ियों से मुक्त करने के लिए INDIA गठबंधन में शामिल हुए हैं, जिसे वर्तमान पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश के लोगों पर थोप दिया है।"


 INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक से पहले AAP नेता संजय सिंह ने कहा, "अरविंद केजरीवाल का INDIA गठबंधन में शामिल होने का मकसद देश को बचाना है। अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री की रेस में नहीं हैं...पीएम उम्मीदवार और सीट बंटवारे जैसे मुद्दों पर गठबंधन द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।"



प्रधानमंत्री का चेहरा अखिलेश यादव को होना चाहिए: सपा

सपा प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा, "प्रियंका कक्कड़ (AAP की प्रवक्ता) को अरविंद केजरीवाल के लिए कहना चाहिए, वहीं समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ता के तौर पर मैं कहूंगी कि प्रधानमंत्री का चेहरा अखिलेश यादव को होना चाहिए लेकिन प्रधानमंत्री के चेहरे पर फैसला INDIA गठबंधन के सभी नेता लेंगे। बाकी हमारी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की है, जिसे हम INDIA गठबंधन के सहयोग से निभाएंगे|



एजेंडा आने वाले समय के लिए तैयारी करना होगा :लालू प्रसाद यादव

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, "एजेंडा आने वाले समय के लिए तैयारी करना होगा। चुनाव नजदीक आ रहे हैं। अगर उम्मीदवार तय करने हैं तो हमें साथ बैठना होगा।" जब उनसे INDIA गठबंधन के संयोजक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''यह कल तय किया जाएगा।''


जैसे INDIA बढ़ेगा, वैसे ही चीन पीछे हटेगा : कांग्रेस

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक पर कहा, "हम लोकतंत्र को बचाने और भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ आए हैं। एजेंडे पर चर्चा की जाएगी और हम उसी के अनुसार आगे की चीजें तय करेंगे।" महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा, "हमें बहुत खुशी है कि महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन की बैठक होने जा रही है...बेंगलुरु में हम 26 (पार्टियां) थे, यहां 28 (पार्टियां) हो गई हैं...जैसे INDIA बढ़ेगा, वैसे ही चीन पीछे हटेगा|



वे बैठक करेंगे, दो दिनों तक मौज-मस्ती करेंगे और वापस चले जाएंगे: INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक पर बीजेपी

महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले ने INDIA गठबंधन की आगामी बैठक पर कहा, "ये(INDIA गठबंधन) बिना बारूद का बम है जो फटेगा ही नहीं... हम लोगों के घरों में जा रहे हैं और INDIA गठबंधन एक होटल में अपनी बैठक आयोजित कर रहा है। वे बैठक करेंगे, दो दिनों तक मौज-मस्ती करेंगे और वापस चले जाएंगे।"






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।