मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा के गठबंधन सहयोगियों को भी नज़र आ रहा है कि 2024 में जीत पाना मुश्किल: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण

मुंबई: AIADMK द्वारा भाजपा और NDA गठबंधन तोड़ने पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सोमवार (25 सितंबर 2023 ) को कहा, ''INDIA गठबंधन बनने के बाद भाजपा और…

भाजपा के गठबंधन सहयोगियों को भी नज़र आ रहा है कि 2024 में जीत पाना मुश्किल: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण
भाजपा के गठबंधन सहयोगियों को भी नज़र आ रहा है कि 2024 में जीत पाना मुश्किल: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: AIADMK द्वारा भाजपा और NDA गठबंधन तोड़ने पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सोमवार (25 सितंबर 2023 ) को कहा, ''INDIA गठबंधन बनने के बाद भाजपा और NDA में एक घबराहट है कि शायद 2024 का चुनाव वे हार जाएंगे| यह 2024 के चुनाव का प्रतिबिंब है।"



कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, "2024 का चुनाव NDA-INDIA गठबंधन में होने वाला है। 2014 से पहले भी NDA के कई सहयोगी गठबंधन छोड़कर गए हैं क्योंकि नरेंद्र मोदी चुनाव अपने दम पर लड़ना चाहते थे। इसके चलते पिछले 10 सालों में 20-22 दल NDA छोड़कर गए हैं। INDIA गठबंधन बनने के बाद भाजपा और NDA में एक घबराहट है कि शायद 2024 का चुनाव वे हार जाएंगे। 


पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, "यह बात सिर्फ नरेंद्र मोदी तक सीमित नहीं है, उनके गठबंधन सहयोगियों को भी नज़र आ रहा है कि 2024 में जीत पाना मुश्किल है। इसलिए आज AIADMK ने भाजपा से गठबंधन छोड़ दिया है। यह 2024 के चुनाव का प्रतिबिंब है।"



यह भी पढ़ेंAIADMK ने भाजपा से 'तोड़े' सारे रिश्ते, कार्यकर्ताओं ने 'फोड़े' पटाखे


AIADMK के भाजपा से गठबंधन तोड़ने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "अगर यह विकास हुआ है तो यह उन लोगों को मसला था... तमिलनाडु में कांग्रेस-DMK गठबंधन बहुत मजबूत है... NDA गठबंधन की बैठक हुई और उसमें कोई परिणाम नहीं निकला... दक्षिण भारत में बड़ा गठबंधन बाहर हुआ है। इससे भारी नुकसान भाजपा को होगा। इससे पहले महाराष्ट्र में शिवसेना हिस्सा थी, वह भी बाहर हुई। बिहार से JDU बाहर हुई, पंजाब से अकाली दल बाहर हुआ। हर जगह साफ दिख रहा है कि NDA को कुछ मतलब नहीं रह गया है। वहां (BJP) एक तानाशाह बैठे हैं और दो व्यक्ति देश चला रहे हैं।"




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।