मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मोदी जी सोचते हैं कि उनका और अडानी का रिश्ता कांग्रेस को मिटा देगा : मुंबई में राहुल गांधी

मुंबई: INDIA गठबंधन की बैठक के समापन के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तिलक भवन कांग्रेस कार्यालय ,मुंबई पहुंचे। यहाँ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल…

मोदी जी सोचते हैं कि उनका और अडानी का रिश्ता कांग्रेस को मिटा देगा : मुंबई में राहुल गांधी
मोदी जी सोचते हैं कि उनका और अडानी का रिश्ता कांग्रेस को मिटा देगा : मुंबई में राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:  INDIA गठबंधन की बैठक के समापन के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तिलक भवन कांग्रेस कार्यालय ,मुंबई पहुंचे। यहाँ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा, " हमारी पार्टी को हमारा कार्यकर्ता जिताता है। जो कार्यकर्ता हमारी पार्टी के लिए खून-पसीना बहाता है, उसे सबसे पहले ईनाम मिलना चाहिए। हमारा आपसे पारिवारिक रिश्ता है और हम नफरत-हिंसा के साथ काम नहीं करते। उनका (BJP) काम नफरत का है, हमारा काम मोहब्‍बत का है।  हमें उनके नफरत के बाजार में मोहब्‍बत की दुकान खोलनी है। 


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने PM मोदी पर हमला करते हुए कहा, "दुनिया का सुपर पावर इंग्लैंड 'कांग्रेस मुक्त भारत' नहीं कर पाया था। मोदी कैसे करेगा?...मोदी जी सोचते हैं कि उनका और अडानी का रिश्ता कांग्रेस को मिटा देगा...|


राहुल गांधी ने कहा, "मोदी जी आए थे, तो उन्होंने कहा- कांग्रेस मुक्त भारत, याद है आपको नारा? जब दुनिया का सुपर पावर जो था, इंग्लैंड था, वो कांग्रेस मुक्त भारत नहीं कर पाया, मोदी कैसे करेंगे। मतलब, जो दुनिया का सुपर पावर था, जो आज अमेरिका है, उस समय इंग्लैंड था, वो कांग्रेस को मिटा नहीं पाया, उल्टा कांग्रेस ने उसको मिटा कर बाहर भगा दिया और मोदी जी सोचते हैं कि उनका और अडानी जी का रिश्ता कांग्रेस को मिटा देगा। मतलब सोचते हैं कि अडानी जी का पैसा कांग्रेस पार्टी को मिटा सकता है।



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, आपने देखा होगा कल दो फाइनेंशियल, दुनिया के सबसे बड़े न्यूज़ पेपर ने कहानी लिखी, शर्म की बात है। कहानी में लिखा था एक बिलियन डॉलर हिंदुस्तान से अलग-अलग देशों में गया, वहाँ से वापस आया। अखबार में लिखा था कि मोदी जी का अडानी जी के साथ बहुत करीब रिश्ता है, पुराना रिश्ता है। पूरा देश समझ रहा है, सिस्टम बहुत सिंपल है, पैसा इधर से जाता है, अडानी जी की शेयर प्राइस बढ़ाई जाती है, पैसा वापस आता है और उसी पैसे से अडानी जी हिंदुस्तान का इंन्फ्रास्ट्रक्चर, हिंदुस्तान के एयरपोर्ट, मुंबई का एयरपोर्ट, अब यहाँ पर सोच रहे हैं, पता नहीं कौन सा सपना देख रहे हैं कि यहाँ आकर धारावी में तमाशा करेंगे। मतलब इनको धारावी क्या है, धारावी के लोग कैसे हैं, इनको ये अभी तक समझ नहीं आई बात । ये थोड़ी देर में कांग्रेस पार्टी इनको समझा देगी कि धारावी है क्या, जो सच्चा हिंदुस्तान है, जो जमीन का हिंदुस्तान है, जो गरीबों का हिंदुस्तान है। ये सोचते हैं उसको मिटाया जा सकता है। नहीं मिटाया जा सकता, गलतफहमी में हैं। थोड़ी सी मैं आपकी भी बात करना चाहता हूं।


राहुल गांधी ने कहा,''वो कहते थे कि देखिए, कांग्रेस पार्टी में कोई दम नहीं है। अगर कांग्रेस पार्टी में दम नहीं है, तो कर्नाटका में बीजेपी की पिटाई किसने की (सभी ने एक स्वर में कहा कांग्रेस ने ) ? उनको वहाँ साफ किसने किया, यहाँ पर महाराष्ट्र में कौन सी पार्टी खड़ी हुई है (सभी ने पुनः एक स्वर में कहा कांग्रेस ने)? हमारी पार्टी त??? नहीं टूटी नहीं ना। हाँ, क्यों, क्योंकि आप विचारधारा की पार्टी हो। मैं आपको बताता हूं, आप विचारधारा की पार्टी हो । विचारधारा की पार्टी में और दूसरी पार्टी में क्या फर्क होता है



राहुल गांधी ने कहा,अगर हमने आपमें से ढूंढ निकाला, आपके हाथ में से निकाला, आपमें से निकाला, तो उस खून का टेस्ट करेंगे हम, तो उसमें डीएनए एक ही मिलेगा और वो किसी से डरता नहीं, वो घबराता नहीं है। उसको दो-तीन लाठी मारो, वो कहता है भईया और मारो मुझे। ये कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता है और ये आप चाहो ना चाहो ये आपका खून है। ये बब्बर शेर, बब्बर शेर की पार्टी है, इसमें शेरनियां भी हैं। मगर बब्बर शेर भी हैं और ये किसी से डरते नहीं हैं, मैंने देखा है। मैंने देखा है, ये डर किसको लगता है, मैं आपको बताता हूं, कांग्रेस पार्टी से डर नरेन्द्र मोदी को लगता है, आरएसएस को लगता है, बीजेपी को लगता है और यहाँ पर आप देख लेना यहाँ महाराष्ट्र में सफाई होने वाली है बीजेपी की और अभी क्या है, तेलंगाना में, राजस्थान में, मध्यप्रदेश में, छत्तीसगढ़ में जो कर्नाटका में हुआ है, वहाँ होने वाला है और फिर उसके बाद नेशनल इलेक्शन में जो इंडिया अलायंस है, वो बीजेपी को हराने जा रहा है, चाहे मीडिया कुछ भी कह ले, चाहे हिंदुस्तान के सारे के सारे इंस्टीट्यूशन को कंट्रोल करे, कुछ नहीं फर्क पड़ने वाला है, कांग्रेस पार्टी चुनाव को वाली है और जीतेगी क्यों, ठीक है वरिष्ठ नेताओं की जगह होती है, तो आप जानते हैं, होती है ना, मगर हमारी पार्टी को हमारा कार्यकर्ता जिताता है और अगर इस पार्टी में एक कमी है, जिसको सही करना है, तो जो कार्यकर्ता हमारे लिए खून-पसीना देता है, उसको सबसे पहले रिवॉर्ड मिलना चाहिए और देखिए ये हमारे बीच में जो रिश्ता है, कांग्रेस कार्यकर्ता है, हमारे नेता हैं, मैं हूं, खरगे जी हैं, हमारा रिश्ता दूसरा है। बीजेपी का रिश्ता दूसरा है, आरएसएस का रिश्ता दूसरा है। हमारा जो रिश्ता है प्यार का, मोहब्बत का, पारिवारिक रिश्ता है और हम नफरत के साथ, हिंसा के साथ काम नहीं करते हैं। 



हम अपने दुश्मन के घर में जाकर उनके घर में जाकर, उनके नफरत के बाजार के अंदर हम मोहब्बत की दुकान खोल देते हैं और ये हमारा तरीका है। ये हमारा तरीका है। आप देखिए कभी मौका मिलेगा, कांग्रेस पार्टी को पार्लियामेंट में तो दिखाते नहीं हैं, आपने देखा होगा। मगर अगर एक झलक दिख जाए, मौका मिल जाए, एक सेकंड के लिए वो दिखा दें, तो आप देखना हमारे पार्टी वाले जो होते हैं, वो मुस्कुराते हैं, हंसी मजाक करते हैं। आप देखना, पार्लियामेंट में देखना और जो बीजेपी-आरएसएस वाले होते हैं, वो नरेन्द्र मोदी जी ऐसे बैठते हैं ( इशारे से राहुल गांधी जी ने बताया) और उनके पीछे लाइन लगी रहती है, वो भी ऐसे बैठते हैं कि गलती से भी मुस्कुरा ना लें। पता नहीं क्या हो जाएगा, मोदी जी मार देंगे, आरएसएस वाले चड्डी पहना कर लाठी पकड़ा देंगे। मतलब, उनको जिंदगी जीना नहीं आता। वो सब घर से भाग जाते हैं।



मैंने एक दिन अपने कार्यकर्ताओं से पूछा, देखिए आपमें से 100, 200 लोग थे, मैंने उनसे पूछा, भईया एक बात बताओ, आपमें से कितने लोग घर छोड़ कर भागे ? मैंने पूछा, 110, 120 लोग थे, एक लड़के ने हाथ उठाया। मैंने कहा अच्छा एक बात बता, भागा था, मगर वापस आया, कहाँ हाँ। मैंने कहा क्यों, कहा मेरे पापा और मेरी मां मुझसे प्यार करते हैं, मुझे दर्द हुआ इसलिए मैं गया। अब आप एक काम कीजिए, किसी भी आरएसएस के कार्यकर्ता से पूछ लीजिए, 100 का ग्रुप होगा, तो उनसे पूछ लीजिए एक बात बताओ, आपमें से कितने लोग घर छोड़ कर भागे, सारे हाथ उठा देंगे कि सब भागे । फिर पूछना कि भइया वापस कितने गए, एक हाथ नहीं उठाएगा। क्यों, क्योंकि इनको पहले से नफरत इनके दिल में डाली जाती है। हमारे दिल में दूसरे लोगों के लिए मोहब्बत है, प्यार है, इज्जत है, रिस्पेक्ट है। उनके दिल में नफरत है और बड़ी मुसीबत है, हम कुछ कर नहीं सकते। अब अगर नफरत को मिटाना हो, जैसे मान लीजिए आपके दिल में नफरत है, मैं उसको नफरत से मिटा सकता हूं क्या, सवाल ही नहीं उठता। मैं मतलब 100 साल लगा दूंगा अगर इनके दिल में नफरत है, ये मुझसे नफरत करते हैं, मैं इनसे नफरत करूंगा, नफरत कभी नहीं मिटेगी। मगर, अगर इनके दिल में नफरत है और मैं इनके पास चला गया मैं गले मिल गया, भइया बात क्या है, इतने गुस्से में क्यों हैं, नफरत क्यों हैं? थोड़ा सा प्यार दिखा दिया, नफरत मिट जाएगी। सही बात है ना, तो उनका काम नफरत करने का है, हमारा काम मोहब्बत करने का है, उनसे भी, उनको भी नहीं छोड़ना। मतलब हमारे यहाँ पर तो मतलब मोहब्बत की दुकान खुली हुई है, सुपर मार्केट खुली हुई है यहाँ पर । मगर हमें उनके बाजार के अंदर घुसना है, उनके घरों में जाना है और उनके घरों के अंदर मोहब्बत की दुकान खोलनी है, ये आपका काम है, प्यार से ।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।