मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

INDIA की अगली बैठक दिल्ली में होगी, जल्द ही गठबंधन की संयुक्त रैली भी होगी

मुंबई: विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन) की अगली बैठक दिल्ली में होगी | INDIA गठबंधन की दो दिवसीय बैठक आज संपन्न हुई। मुंबई में INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक के बाद कांग…

INDIA की अगली बैठक दिल्ली में होगी, जल्द ही गठबंधन की संयुक्त रैली भी होगी
INDIA की अगली बैठक दिल्ली में होगी, जल्द ही गठबंधन की संयुक्त रैली भी होगी | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन) की अगली बैठक दिल्ली में होगी |  INDIA गठबंधन की दो दिवसीय बैठक आज संपन्न हुई। मुंबई में INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक के बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी वापस दिल्ली पहुंच गई है। यह पूछे जाने पर कि INDIA गठबंधन की अगली बैठक कहां होगी, NCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "दिल्ली में" तारीखों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ''आपको किस दिन चाहिए, हम उस दिन रख लेंगे।''



 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "पटना, बेंगलुरु के बाद मुंबई में हमारी बैठक हुई। हम सबका उद्देश्य एक ही है कि महंगाई, बेरोजगारी के लिए हम कैसे लड़ें...मैं कह सकता हूं कि मोदी जी कभी गरीबों के लिए काम नहीं करेंगे। कल राहुल गांधी ने एक रिपोर्ट दिखाई कि कैसे अडानी की आमदनी बढ़ गई है...हमारा जो संकल्प है हम उसी आधार पर काम करेंगे, हर जगह बैठक करेंगे और हर राज्य की राजधानी में जाएंगे|


INDIA गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "जल्द ही होगी (INDIA गठबंधन की संयुक्त रैली), यह हर उस शहर में होगी जहां चुनावी प्रभाव पड़ेगा और वे मुद्दे उठाए जाएंगे जो चुनाव के असल मुद्दे हैं।"



NCP नेता अनिल देशमुख ने कहा, "अभी तक INDIA गठबंधन की 3 बैठक हुई हैं। 28 पार्टियों के नेताओं ने यहां बैठक में हिस्सा लिया। कल और आज की बैठक में बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अलग-अलग कमेटी बनाई गई है जिनके द्वारा निर्णय लिए जाएंगे। इस गठबंधन के बनने से भाजपा घबराई हुई है...जल्द से जल्द पब्लिक मीटिंग होगी, जल्द ही उसकी घोषणा होगी|



राजद प्रमुख लालू यादव ने कहा, "हम सब एक हैं और एक होकर यह लड़ाई लड़ेंगे। हम राहुल गांधी को विश्वास दिलाते हैं कि हम सब एक होकर सभी लोगों को समायोजित करके आगे सीट शेयरिंग अब शुरू करेंगे। कोई दिक्कत-कठिनाई नहीं होगी, अपना नुकसान करके भी हम INDIA को जिताएंगे, देश को बचाएंगे और मोदी को हटाएंगे|



INDIA गठबंधन की बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा,आज तय हुआ है कि अब नियमित रूप से जगह-जगह जाकर हम अपना प्रचार-प्रसार का काम करेंगे। अब सभी पार्टियां एकजुट होकर काम कर रही हैं, जिसका नतीजा होगा कि जो केंद्र में हैं, वे अब हारेंगे| नीतीश कुमार ने कहा,''आज ही तय कर लिया गया है कि हम अभी से तेजी से काम शुरू कर देंगे। कोई ठिकाना नहीं है चुनाव समय से पहले भी हो सकता है इसलिए हम लोगों को भी अलर्ट रहना पड़ेगा



 INDIA गठबंधन के कैंपेन पर CPI-M नेता सीताराम येचुरी ने कहा, "जहां समायोजन (एडजस्टमेंट) संभव नहीं है वहां साथ में कैंपेन नहीं होगा। क्या कांग्रेस पार्टी केरल में चुनाव लड़ना छोड़कर पूरा CPI(M) को सौंप देगी? यह तो संभव नहीं है। ठोस परिस्थितियों पर हम आगे चलेंगे, ज्यादा से ज्यादा सीटों पर एक समझ बनेगी|



'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, " यह सिर्फ INDIA गठबंधन की बैठक से ध्यान भटकाने के लिए किया गया है। पिछली बार भी(INDIA गठबंधन की बैठक के दौरान) उन्होंने अपनी बैठक की थी। यह एक राष्ट्र-एक चुनाव सिर्फ धोखा देने के लिए है। अगर पूरे देश में एक चुनाव हो जाए तो हमसे ज्यादा खुश और कौन होगा। अगर लोकसभा के साथ उत्तर प्रदेश(विधानसभा) भी कर दें तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है।"



INDIA गठबंधन की बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "ये लोग अपने आप को भगवान से भी बड़ा समझने लगे हैं और जब कोई खुद को भगवान से भी बड़ा समझता है तो उसका पतन निश्चित होता है। अब सबको लग रहा है कि INDIA गठबंधन मोदी सरकार के पतन का कारण बनने वाला है... यहां जितने लोग आए हैं सब देश को बचाने के लिए आए हैं, कोई पद के लिए नहीं आया है|

 








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।