मुंंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ",''सरकार में जो लोग कानून जानते हैं, मुंबई पुलिस आयुक्त या हमारे महाधिवक्ता इसके बारे में बात कर सकते हैं, मेरे लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करना उचित नहीं है|
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच के फैसले पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि यह मुंबई पुलिस की क्षमता पर संदेह बढ़ाने की 'एक साजिश है'। राउत ने कहा, "मुंबई पुलिस अच्छी जांच करने में पूरी तरह से सक्षम है और उसने इस मामले की पूरी निष्ठा के साथ जांच की।" हालांकि, उन्होंने कहा कि वह कानूनी कार्यवाही पर टिप्पणी नहीं करेंगे
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा,कानूनी कार्रवाई के बारे सरकार में जो कानून के जानकार हैं या मुंबई पुलिस के कमिश्नर या एडवोकेट जनरल ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बात कर सकते हैं, मेरे लिए इस पर बात करना सही नहीं है|सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में अपना फैसला दिया है और पूरी जानकारी जब हमारे पास आएगी तो सरकार की तरफ से प्रवक्ता इस मामले में बात करेगा|राजनीतिक टिप्पणी करना सही नहीं है।
संजय राउत ने कहा,''महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जहां हमेशा कानून की व्यवस्था सबसे ऊपर रही है, ये कानून का राज्य है यहां सत्य और न्याय की जीत हमेशा होती है। यहां की पुलिस, न्याय व्यवस्था, शासन हमेशा ये देखता आया है कि कितना भी बड़ा या छोटा व्यक्ति हो कानून से ऊपर कोई नहीं है| राउत ने कहा,'हमारे राज्य की न्याय प्रणाली हमेशा देश में सर्वश्रेष्ठ में से एक रही है, यहाँ कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और सभी को न्याय प्रदान करना आदर्श है|