मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कोरोना संक्रमण को देखते हुए वैक्सीन आयात करेगी महाराष्ट्र सरकार, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- हमे पर्याप्त वैक्सीन नहीं मिल रही है....

मुंबई: महाराष्ट्र के लोगों को भी मुफ्त में कोरोना वैक्सीन दी जाएगी| 18 साल से लेकर 45 साल तक की उम्र के लोगों को फ्री वैक्सीन लगेगी. ये एलान महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार ने किया है| 1 मई से 18 साल से ऊप…

कोरोना संक्रमण को देखते हुए वैक्सीन आयात करेगी महाराष्ट्र सरकार, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- हमे पर्याप्त वैक्सीन नहीं मिल रही है....
कोरोना संक्रमण को देखते हुए वैक्सीन आयात करेगी महाराष्ट्र सरकार, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- हमे पर्याप्त वैक्सीन नहीं मिल रही है.... | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: महाराष्ट्र के लोगों को भी मुफ्त में कोरोना वैक्सीन दी जाएगी| 18 साल से लेकर 45 साल तक की उम्र के लोगों को फ्री वैक्सीन लगेगी. ये एलान महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार ने किया है| 1 मई से 18 साल से ऊपर के लोगों को भी वैक्सीन देने का अभियान शुरू हो रहा है| इसके लिए 28 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा| आज सीएम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में कैबिनेट ने 18-44 वर्ष के बीच के सभी नागरिकों को मुफ्त COVID19 टीकाकरण प्रदान करने का निर्णय लिया है|




महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, ''करीब 6 महीने में अगर वैक्सीनेशन कार्यक्रम पूरा करना है तो 2 करोड़ टीकाकरण हर महीने होना जरूरी है। राज्य में टीकाकरण करने लिए सिर्फ सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग में करीब 13,000 संस्था उपलब्ध है। हमे जितनी वैक्सीन चाहिए नहीं मिल रही है|




राजेश टोपे ने कहा,''हमारे पास टीकाकरण करने के लिए सभी बुनियादी ढांचे हैं लेकिन हमारे पास पर्याप्त मात्रा में टीके नहीं हैं। सीएम विभिन्न वैक्सीन निर्माताओं से बात कर रहे हैं। 18-44 वर्ष की आयु के लोगों के टीकाकरण के लिए अलग-अलग केंद्र होंगे|



स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा,'अगर वैक्सीन आयात भी करनी है तो मंत्रिमंडल ने करने का निर्णय लिया है। स्पुतनिक से भी मुख्यमंत्री चर्चा कर रहे हैं। ये चर्चा अगर अंतिम रूप लेती है तो हम महाराष्ट्र में 3 वैक्सीन लेकर टीकाकरण करने जा रहे हैं|  स्वास्थ्य मंत्री ने कहा,' 30 अप्रैल तक का हमारा जो लॉकडाउन था मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने कहा है कि उसे बढ़ाना चाहिए। 15 दिनों तक तो जरूर बढ़ेगा|




महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा, "राज्य सरकार अपने सभी नागरिकों का मुफ्त में टीकाकरण करेगी| पिछली कैबिनेट में एकमत से हुआ था कि महाराष्ट्र के सभी नागरिक जिनकी उम्र 18-45 साल के बीच हैं उनका टीका सरकार अपने पैसे से लगवाएगी|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।