मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) के खिलाफ 'थप्पड़ संबंधी टिप्पणी' को लेकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस की टीम मंत्री को गिरफ्तार करने के लिए संगमेश्वर गई थी, राणे 20 साल में ऐसे पहले केंद्रीय मंत्री है, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है| राणे की गिरफ्तारी की आशंका उस समय बढ़ गई थी जब गिरफ्तारी से संरक्षण संबंधी उनकी ओर से दाखिल की गई याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था|
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ़्तारी पर पुणे में महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि,''हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे, यह सत्ता का दुरुपयोग है|
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि,'' मैं नारायण राणे के बयान का समर्थन नहीं करता। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री को गिरफ़्तार करना यह महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार हो रहा है। यह सत्ता का दुरुपयोग है। हम इसे सहन नहीं करेंगे|नारायण राणे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट से पता चलता है कि एमवीए सरकार डरी हुई है। यह एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता है|
पाटिल ने कहा कि,''हर सांसद का कुछ अधिकार होता है उस अधिकारों का हनन हुआ है। लोकसभा के अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को इस मामले में हमारे सभी सांसद याचिका सौपेंगे|