मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

राणे की गिरफ्तारी पर भड़की BJP: नड्डा ने जताई नाराज़गी, बोले-संवैधानिक मूल्यों का हनन, फडणवीस ने कहा-राणे के पीछे पूरी ताकत से खड़ी रहेगी BJP

मुंबई: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ़्तारी पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ट्वीट कर नाराज़गी जताई। जे.पी. नड्डा ने कहा,'''महाराष्ट्र सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गि…

राणे की गिरफ्तारी पर भड़की BJP: नड्डा ने जताई नाराज़गी, बोले-संवैधानिक मूल्यों का हनन, फडणवीस ने कहा-राणे के पीछे पूरी ताकत से खड़ी रहेगी BJP
राणे की गिरफ्तारी पर भड़की BJP: नड्डा ने जताई नाराज़गी, बोले-संवैधानिक मूल्यों का हनन, फडणवीस ने कहा-राणे के पीछे पूरी ताकत से खड़ी रहेगी BJP | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ़्तारी पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ट्वीट कर नाराज़गी जताई। जे.पी. नड्डा ने कहा,'''महाराष्ट्र सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन है। हम इस तरह की हरकत से न तो डरेंगे और न ही दबे होंगे| हम लोकतांत्रिक ढंग से लड़ते रहेंगे, यात्रा जारी रहेंगी।



नारायण राणे की गिरफ़्तारी पर जे.पी. नड्डा ने ट्वीट कर कहा,''महाराष्ट्र सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे जी की गिरफ़्तारी संवैधानिक मूल्यों का हनन है। इस तरह की कार्यवाही से ना तो हम डरेंगे, ना दबेंगे। भाजपा को जन-आशीर्वाद यात्रा में मिल रहे अपार समर्थन से ये लोग परेशान है। हम लोकतांत्रिक ढंग से लड़ते रहेंगे, यात्रा जारी रहेंगी।



'उद्धव ठाकरे को ज़ोरदार थप्पड़ मारने' वाले बयान पर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की मुख्यमंत्री पर की गई टिप्पणी का समर्थन नहीं करते। मुख्यमंत्री को भारत की स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव वर्ष याद नहीं रहा इसके लिए किसी व्यक्ति को गुस्सा आ सकता है, ये स्वाभाविक है



फडणवीस ने कहा कि,''भाजपा वक्तव्य का समर्थन नहीं करेगी लेकिन भाजपा नारायण राणे के पीछे पूरी ताकत से खड़ी रहेगी। पुलिस बल का इस्तेमाल करते हुए नारायण राणे की यात्रा को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। अगर उन्हें गैर क़ानूनी ढंग से गिरफ़्तार किया गया तब भी जन आशीर्वाद यात्रा चलेगी|




महाराष्ट्र  के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे  के खिलाफ 'थप्‍पड़ संबंधी टिप्पणी' को लेकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस की टीम मंत्री को गिरफ्तार करने के लिए संगमेश्‍वर गई थी, राणे 20 साल में ऐसे पहले केंद्रीय मंत्री है, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है| राणे की गिरफ्तारी की आशंका उस समय बढ़ गई थी जब गिरफ्तारी से संरक्षण संबंधी उनकी ओर से दाखिल की गई याचिका पर बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने तत्‍काल सुनवाई से इनकार कर दिया था|



नाराायण  राणे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ अपनी टिप्पणी को लेकर दर्ज FIR को चुनौती देते हुए मंगलवार को बॉम्‍बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर गिरफ्तारी से संरक्षण का अनुरोध किया था लेकिन उन्‍होंने कोर्ट ने याचिका पर तत्‍काल सुनवाई से इनकार कर दिया|



अधिवक्ता अनिकेत निकम के माध्यम से दाखिल राणे की याचिका में प्राथमिकी रद्द करने के लिए निर्देश देने का आग्रह किया गया था| न्यायमूर्ति एसएस शिंदे और न्यायमूर्ति एनजे जमादार की पीठ के समक्ष दाखिल याचिका में मंगलवार को ही तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी|हालांकि, पीठ ने इस पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और कहा कि (याचिका का) उल्लेख करने की अनुमति नहीं है| पीठ ने कहा था कि वकील को प्रक्रिया का पालन करना होगा|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।