मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुंबई: पनवेल में मोबाइल हॉटस्पॉट का पासवर्ड नहीं देने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

मुंबई: नवी मुंबई के पनवेल के कामोठे सेक्टर-4 में 17 वर्षीय एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई| कामोठे सेक्टर-4 में हाउसिंग सोसायटियों में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करने वाले दो आरोपी युवकों क…

मुंबई: पनवेल में मोबाइल हॉटस्पॉट का पासवर्ड नहीं देने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
मुंबई: पनवेल में मोबाइल हॉटस्पॉट का पासवर्ड नहीं देने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: नवी मुंबई के पनवेल के कामोठे सेक्टर-4 में 17 वर्षीय एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई| कामोठे सेक्टर-4 में हाउसिंग सोसायटियों में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करने वाले दो आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 17 वर्षीय विशाल मौर्य से मोबाइल हॉटस्पॉट का पासवर्ड  मांगा,जिसे विशाल ने देने से इनकार कर दिया| जिसके बाद आरोपियों ने पहले किशोर से मारपीट की और फिर चाकू मारकर हत्या कर दी|  



पुलिस ने आज मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविन्द्र अटवाल उर्फ हरियाणवी और संतोष वाल्मिकी उर्फ राज के तौर पर हुई है। दोनों कामोठे में सफाई कर्मी के रूप में काम करते हैं। मृतक विशाल मौर्य एक बेकरी में काम करता था|



घटना 28 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे कामोठे के सेक्टर 14 के पास की है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात आरोपियों ने मृतक से हॉटस्पॉट का पासवर्ड मांगा| पासवर्ड नहीं देने पर वह गुस्सा हो गए और मृतक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी | जिसके जवाब में जब मृतक ने भी गाली देना शुरू किया तो दोनों आरोपियों ने चाकू निकालकर मृतक की पीठ में घोप दिया|  जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया| आरोपी युवक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए| मौके पर मौजूद लोग विशाल को नजदीक के एमजीएम अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



DCP (सर्कल-2) विवेक पानसरे ने बताया,'' मुंबई के पनवेल के कामोठे सेक्टर-4 में 17 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला आया था। दो आरोपियों ने पीड़ित से मोबाइल हॉटस्पॉट का पासवर्ड मांगा था जिसको ने देने पर इनके बीच झगड़ा हुआ और आरोपियों ने हत्या कर दी। दोनों को गिरफ़्तार कर लिया है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।