मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

BJP और TRS एक साथ काम करते हैं: हैदराबाद में राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra Day 55: हैदराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, 'भाजपा और TRS एक साथ काम करते हैं। आपके मुख्यमंत्री चुनाव से पहले ड्रामा करते हैं मगर इनकी मोद…

BJP और TRS एक साथ काम करते हैं: हैदराबाद में राहुल गांधी
BJP और TRS एक साथ काम करते हैं: हैदराबाद में राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

Bharat Jodo Yatra Day 55: हैदराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, 'भाजपा और TRS एक साथ काम करते हैं। आपके मुख्यमंत्री चुनाव से पहले ड्रामा करते हैं मगर इनकी मोदी जी के साथ सीधी लाइन है। वे इधर फोन उठाते हैं और उधर मोदी जी फोन उठाते हैं और मोदी जी आपके मुख्यमंत्री को आदेश देते हैं|



भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हैदराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि', ''प्रधानमंत्री जी हर भाषण में 2 करोड़ रोज़गार देने की बात करते थे लेकिन आज कल नहीं करते। आपके मुख्यमंत्री भी इसके बारे में नहीं बोलते। वह यह नहीं बताते की उन्होंने रोज़गार देने वाले सिस्टम की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है|



राहुल गांधी ने कहा कि',देश को रोज़गार छोटे व्यापारी, किसान आदि लोग लोग देते हैं। मोदी जी ने नोटबंदी, गलत GST लागू करके और कोविड के समय इन लोगों को मदद न करके इन सब के व्यापार को खत्म कर दिया|



हैदराबाद में 'भारत जोड़ो यात्रा' के अंतर्गत एक रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि',हम मिल-जुलकर आगे कदम बढ़ाएंगे। वक़्त को बदलना सीखो, मजबूरियों को मत कोसो, हर हाल में राहुल जी के साथ चलना सीखो। मोदी जी छोटी उड़ान पर गुरूर करते हैं लेकिन परिंदा अपने लिए आसमान ढूंढता है|



मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि'''मोदी सरकार में सारी चीजें महंगी हो चुकी है। इन्होंने हर चीज़ पर GST लगा दिया है। एक तरफ महंगाई और GST की मार, दूसरी तरफ बेरोज़गारी ने लोगों का जीवन बेहद मुश्किल कर दिया है | खड़गे ने कहा कि, '''तेलंगाना सरकार ने किसानों के ख़िलाफ आए तीन काले कानूनों को संसद में समर्थन दिया था।  अगर आप BJP के उसूलों के ख़िलाफ हैं तो आपने किसान विरोधी कानून को संसद में क्यों समर्थन दिया? 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।