मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बिहार: मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प, पुलिस से झड़प में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

पटना : बिहार के मुंगेर में कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा हो गई| मुंगेर में दशहरा पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि क…

बिहार: मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प, पुलिस से झड़प में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल
बिहार: मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प, पुलिस से झड़प में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल | फ़ोटो: TVL News

पटना : बिहार के मुंगेर में कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा हो गई| मुंगेर में दशहरा पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए।




बिहार के मुंगेर में खबरों के मुताबिक मूर्ति विसर्जन में जमकर बवाल कटा और फायरिंग भी हुई। घटना सोमवार देर रात बड़ी देवी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान घटी है।हिंसा में कई पुलिसवालों के घायल होने की खबर है और साथ ही 7 अन्य लोगों को भी गोली लगने की खबर है|




मृतक के परिजनों का आरोप है कि गोली पुलिस ने चलाई जबकि पुलिस के मुताबिक कुछ शरारती तत्वों ने जानबूझकर पथराव किया और गोली चलाई। पुलिस ने बताया कि इस झड़प में 17 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।पुलिस ने बताया कि मुंगेर में पंडित दीन दयाल चौक के पास शंकरपुर के मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशानस ने कहा। इसे लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों में कहासुनी हो गई। इतने में किसी ने फायरिंग कर दी।


पुलिस के मुताबिक गोली लगने से 18 वर्षीय अनुराग कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फायरिंग में पांच अन्य लोग भी घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए मुंगेर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की फायरिंग में युवक की मौत हुई है। घटना के बाद किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए दीन दयाल चौक और आसपास के इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।



मुंगेर के डीएम राजेश मीणा ने कहा कि दुर्गा पूजा के विसर्जन के समय कुछ शरारती तत्वों के द्वारा रोड़े बाजी की घटना हुई। इसके साथ ही पुलिस पर गोली चलाई गई। जिसकी वजह से कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई।





पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के मुताबिक इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हैं और कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। भीड़ ने पुलिस पर गोलियां चलाई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।उन्होंने कहा, "कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें।"



इस घटना पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा,''मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय जो कुछ हुआ वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।EC को पूरे मामले का संज्ञान लेकर दोषी कर्मियों पर कारवाई करनी चाहिये।



वहीँ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बिहार सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ''क्या “दुर्गा पूजा” अब भाजपा राज में अपराध है? क्या भाजपा-जदयू सरकार अब दुर्गा माँ के भक्तों को जानवरों की तरह पिटेगी? क्या दुर्गा माँ के मूर्ति विसर्जन पर भाजपा-जदयू सरकार गोली मार हत्या कर देगी? जी हाँ, ये तस्वीर मुंगेर, बिहार की हैं। पहले लाठियों से पीटा, फिर पुलिस फ़ायरिंग!









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।