मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एक महिला के बाल बनाते हुए उस पर थूकने को लेकर मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है| दरअसल, मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब अपनी एक हरकत के चलते अचानक चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने मुजफ्फरनगर में 3 जनवरी को एक शो के दौरान महिला के बालों पर थूका और उसकी खूबी बताई। गुरुवार को जावेद का बालों पर थूकते हुए वीडियो सामने आया। वीडियो में हबीब को वहां आए लोगों से यह कहते हुए सुना गया, ‘‘अगर पानी की कमी है तो थूक का इस्तेमाल करो| जावेद हबीब ने बालों के रखरखाव और शैंपू का महत्व बताया और कहा कि इस थूक में जान है। महिला पूजा गुप्ता बागपत के बड़ौत की रहने वाली है। पूजा गुप्ता का बड़ौत में वंशिका ब्यूटी पार्लर है।
गुरुवार देर शाम पीड़िता पूजा गुप्ता की तहरीर पर थाना मंसूरपुर पुलिस ने जावेद हबीब के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया की जावेद हबीब के खिलाफ महिला को अपमानित करने (धारा-355), शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने (धारा-504) के आरोप सहित तीन महामारी अधिनियम और 56 आपदा प्रबंधन के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
खतौली सीओ राकेश कुमार ने बताया,'' उसके (हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब) के खिलाफ आईपीसी की धारा 355 (हमला), 504 (अपमान) और महामारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि बड़ौत शहर की निवासी पूजा गुप्ता की शिकायत पर यहां मंसूरपुर पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है| शिकायत के अनुसार, कार्यशाला के दौरान हबीब ने पूजा गुप्ता के बालों पर थूका था|
हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब को कथित तौर पर एक महिला के बालों पर थूकते हुए वायरल वीडियो पर एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया ,''स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी|
जावेद हबीब से संबंधित मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आज यानी शुक्रवार को कहा कि,'' मैंने वीडियो देखा, कोई इंसान ऐसी ज़ुर्रत नहीं कर सकता की दूसरे इंसान पर थूके। आप अपने छात्रों को सीखा रहे हैं कि पानी नहीं मिलता तो आप थूक सकते हैं, सोच सकते हैं कि इससे समाज में किस तरह की अराजकता फैलेगी| हम लोगों ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस दोनों को पत्र लिखा है। मैंने उन्हें समन भी किया है, मैं निजी तौर पर भी उनसे पूछना चाहूंगी। मैं ये भी पूछना चाहूंगा कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में क्या किया है|
हेयर स्टाइलिस्ट ने मांगी माफी
हालांकि, हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने बाद में इस हरकत के लिए माफी मांग ली| उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ एक बात कहना चाहता हूं ... ये पेशेवर कार्यशालाएं हैं, जैसे कि हमारे पेशे के लोग इसमें भाग लेते हैं। जब ये सत्र बहुत लंबे हो जाते हैं, तो हमें उन्हें हास्यप्रद बनाना होता है। यदि आप आहत हैं, तो मैं अपने दिल की गहराई से माफी माँगता हूँ".. मुझे माफ़ कर दें|
हबीब ने सरेआम बालों पर थूककर मेरी बेइज्जती की: महिला
महिला पूजा गुप्ता ने बताया कि तीन दिन पहले जावेद हबीब ने हाईवे स्थित होटल किंग विला में एक वर्कशॉप मे डेमांस्ट्रेशन दिया था। उसी समय बालों को रूखा बताते हुए थूक दिया। हबीब ने सरेआम बालों पर थूककर मेरी बेइज्जती की है। उन्होंने कहा, 'वर्कशॉप में मैंने फिर बाल नहीं कटाए। इससे तो बेहतर है कि मैं अपनी गली के नुक्कड़ के नाई से बाल कटवा लूं।'
पूजा ने कहा, 'मेरे ब्यूटी पार्लर पर अमान सर और दूसरे का नाम नहीं जानती है, वे आए थे। उन्होंने एक कंपनी का नाम लेते हुए बताया था कि मुजफ्फरनगर में ब्यूटी पार्लर और मेकअप को लेकर सेमिनार कर रहे हैं। सेमिनार में हिस्सा लेने के लिए ढाई हजार फीस थी। यह भी बताया कि वहां कंपनी की तरफ से 5 हजार का गिफ्ट दिया जाएगा। केमिकल मेकअप सिखाया जाएगा। जावेद हबीब से मिलने को मौका मिलेगा।
हम पांच स्टॉफ के साथ वहां गए थे। मेरे स्टूडेंट के समाने जावेद हकीब ने दो बार थूका है। इससे मेरे सम्मान को ठेस पहुंची है। गुप्ता ने कहा,''। उन्होंने कहा कि अगर तुम्हारे पार्लर में पानी नहीं है तो तुम थूक सकते हो| मेरे पति वीडियो बना रहे थे| मेरे मंच से नीचे आने के बाद, हबीब के सहायक ने मुझसे कहा कि वह मज़ाक कर रहे थे|

पीड़िता पूजा गुप्ता
गौर हो कि, 3 जनवरी को मुजफ्फरनगर के जड़ौदा में एक होटल में जावेद हबीब का कार्यक्रम था। इस दौरान उन्होंने एक वर्कशॉप के जरिए हेयर स्टाइल के टिप्स दिए थे। जावेद हबीब ने बताया कि पानी न होने की स्थिति में थूक से भी हेयर कट किए जा सकते हैं। यह बोलते हुए उन्होंने डेमो के रूप में कुर्सी पर बैठी एक महिला के सिर पर थूक दिया।
मंसूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज
यह वीडियो 6 जनवरी को सामने आया, जिसके बाद वायरल होता चला गया। महिला की पहचान पूजा गुप्ता के रूप में हुई। वह बागपत जिले में बड़ौत कस्बे की रहने वाली है और ब्यूटी पार्लर चलाती है। पूजा ने इस संबंध में 6 जनवरी को ही मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर में जावेद हबीब के खिलाफ IPC की धारा-355, 504 और आपदा प्रबंधन एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद ही हिंदू संगठनों ने उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया था।
NCW ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया था
इससे पहले, राष्ट्रीय महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश पुलिस से उस कथित वीडियो की सत्यता की जांच करने को कहा था| आयोग ने उत्तर प्रदेश पुलिस को लिखे पत्र में कहा, ‘आयोग ने इस घटना का बहुत गंभीरता से संज्ञान लिया है| वह इसकी न सिर्फ कड़ी निंदा करता है, बल्कि इसमें आपका तत्काल दखल चाहता है ताकि कानून के अनुसार इस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा सके|
महिला आयोग के मुताबिक, यह घटना केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का भी उल्लंघन है और ऐसे में लोगों के बीच थूकना दंडनीय अपराध भी है| NCW की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने कहा कि इस मामले में पुलिस को जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए। महिला आयोग के सख्त रवैये के बाद जावेद हबीब की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।