मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश): Khatauli Assembly by-poll: मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर खतौली में 20.70 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।
खतौली उपचुनाव, अपडेट
दोपहर तीन बजे तक 40.2 प्रतिशत मतदान
खतौली विधानसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक 40.2 प्रतिशत मतदान हुआ।
खतौली विधानसभा उपचुनाव में पुलिस अधिकारी CO राकेश कुमार सिंह भाजपा कार्यकर्ता- एजेंट बनकर कार्य कर रहे हैं। कृपया चुनाव आयोग इसका संज्ञान लेकर सख्त कार्यवाही करे: रालोद का ट्वीट
सुबह 11 बजे तक 20.70 फीसदी वोटिंग
मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर खतौली में सुबह 11 बजे तक 20.70 फीसदी वोटिंग है।
मेहलकी गांव में बूथ 79,80,81,82 पर सुरेंद्र नाम के दरोगा पर मतदाताओं को वोट डालने से रोकने का आरोप, पुलिस मतदाताओं को रोक रही, ग्रामीणों में भारी गुस्सा: रालोद का ट्वीट
ड़ लाल फाटक पर बूथ संख्या 359, 360, 361, 362 पर मतदाताओं के वाहनों को पुलिस द्वारा रोकने का आरोप, मतदान केंद्र से बहुत दूर ही मतदाता को रोक रहे है कृपया संज्ञान ले: RLD
भूड़ ग्रामीण में मतदाताओं को वोट डालने से रोकने का आरोप, पुलिस पर लगाया लोगों ने आरोप, पुलिस मतदाताओं का रोक रही, मतदान केंद्र से बहुत दूर ही मतदाता को रोक रहे है कृपया संज्ञान ले: RLD
दाहखेड़ी गांव में मतदाताओं को वोट डालने से रोकने का आरोप, पुलिस पर लगाया लोगों ने आरोप, पुलिस मतदाताओं का रोक रही: RLD
सुबह 9:00 बजे तक 6.9 फीसदी मतदान
खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सुबह 9:00 बजे तक 6.9 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, खतौली के नावला में एक ईवीएम मशीन खराब थी। जिसकी सूचना पर एसपी सिटी और एडीएम ई ने मौके पर पहुंचकर ईवीएम मशीन को बदलवाया। दोबारा से मतदान शुरू कराया गया है। नावला मतदान केंद्र पर ही एक एजेंट के पास मोबाइल हुआ बरामद।
भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे खतौली CO
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा,'' खतौली के सीओ राकेश कुमार सिंह भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। मुस्लिम मतदाताओं का आधार कार्ड देखकर उन्हें डाटकर वापस भगा रहें। संज्ञान ले चुनाव आयोग, सीओ को तत्काल सस्पेंड कर निष्पक्ष चुनाव हो सुनिश्चित!
गमतदान जारी....
यूपी में मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। मतदान शाम छह बजे तक होगा। उपचुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।
भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच टक्कर
खतौली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। पूर्व विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द होने के बाद खतौली सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। बीजेपी ने विक्रम सिंह सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस व बसपा के प्रत्याशी मैदान में न होने से रालोद और बीजेपी में सीधी टक्कर है। बता दें कि खतौली में 3.16 लाख मतदाता हैं।
7:03 AM · Dec 5, 2022: खतौली उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू
मुजफ्फरनगर की खतौली उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है| मतदान शाम छह बजे तक होगा।